Bhopal News: दो सप्ताह पूर्व मिला था मानव भ्रूण

Share

Bhopal News: जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, तफ्तीश में पता चला कि संस्था में हुआ था प्रसव

Bhopal News
चूना भट्टी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मानव भ्रूण मिलने के एक मामले में जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दो सप्ताह पहले यह भ्रूण मिला था। जांच में पता चला कि जो भ्रूण मिला था उसका प्रसव किसी अस्पताल में हुआ था। उसके बाद उसको नाले में फेंका गया था। पुलिस अब उस अस्पताल के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

कुत्ते नाले से उठाकर सड़क पर ले आए थे

चूना भट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार घटना 15 मार्च, 2024 की सुबह करीब 9 बजे हुई थी। मानव भ्रूण को पीएम के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट थाने को मिली। जिसमें पता चला कि मानव भ्रूण को महिला के गर्भ से सुरक्षित निकाला गया था। उसके बाद उसे नाले पर फेंका गया था। यहां से आवारा श्वान उसे उठाकर उसको नोंच रहे थे। इस मामले की सूचना बृजमोहन सिंह (Brajmohan Singh) ने पुलिस को दी थी। मानव भ्रूण हनुमान मंदिर के सामने कोलार कॉलोनी में मिला था। चूना भट्टी पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच एएसआई गोविंद सोनकिया(ASI Govind Sonkiya)  कर रहे हैं। प्रकरण जांच के बाद पुलिस ने 74/24 धारा 318 (मानव भ्रूण फेंकने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस अस्पताल की जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!