Gwalior GRP News: छह लाख का माल छीनकर भागी तीन महिलाएं गिरफ्तार

Share

Gwalior GRP News: ग्वालियर के चंबल एक्सप्रेस में हुई थी वारदात, गिरफ्तार महिलाओं में वृद्धा भी शामिल

Gwalior GRP News
भोपाल एसआरपी कार्यालय— फाइल फोटो

ग्वालियर/भोपाल। चंबल एक्सप्रेस में छह लाख रुपए का माल लूटकर भागी तीन महिलाओं को दबोच लिया गया है। इसमें से एक महिला के खिलाफ दो मामले (Gwalior GRP News) पहले से दर्ज है। यह धरपकड़ की कार्रवाई ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने की है। महिलाओ के खिलाफ मध्यप्रदेश डकैती अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे पकड़ में आई महिलाएं

पुलिस मुख्यालय से जारी समाचार के अनुसार एसआरपी हितेश चौधरी (SRP Hitesh Chaudhry) की अगुवाई में यह धरपकड़ की गई। वारदात 2 मई को चंबल एक्सप्रेस के एस—5 कोच में हुई थी। जिसमें अर्पिता गुप्ता पति रूपल गुप्ता उम्र 33 साल परिवार के साथ सफर कर रही थी। आवास विकास कॉलोनी विश्‍व विद्यालय महल गांव ग्वालियर निवासी अर्पिता गुप्ता (Arpita Gupta) झांसी जा रही थी। कोच में चढ़ते समय पर्स जिसमें सोने व हीरे के जेवरात, नगदी आठ हजार रूपए थे छीन लिए गए। पर्स में 6 लाख रूपये का माल था। टीआई प्रमोद पाटिल ने तत्‍काल फुटेज देखकर आरोपी रजनी पति रोशन सिंह उम्र 24 साल को पकड़ा। वह नूरगंज लोहा मण्डी सिटी कोतवाली ग्वालियर की रहने वाली है। रजनी सिंह (Rajni Singh) के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज है। उसके साथ शकुन्तला पति शेर सिंह उम्र 60 साल भी थी। वह कोतवाली जिला छतरपुर में रहती है। तीसरी महिला हरिभजन कौर पति शमशेर सिंह उम्र 46 साल है। वह नूरगंज सेवा नगर थाना किला गेट ग्वालियर में रहती है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुल्हन बनाने का सौदा, उजागर हुआ गैंगेरप का राज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Gwalior GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!