MP Cop Gossip: बलात्कार के सबूत मिटाने में फंसे अफसर

Share

MP Cop Gossip: हाईकोर्ट ने अफसरों के तबादला दूर करने के आदेश जारी किए

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महकमा काफी बड़ा होता है। इसमें भीतर ही भीतर बहुत कुछ हलचल चल रही होती है। इसमें से कुछ बातें सार्वजनिक हो जाती है तो कुछ हमेशा के लिए दब जाती है। ऐसा ही एक मामला (MP Cop Gossip)  फिर प्रकाश में आया है। हालांकि यह जनता के बीच आ चुकाहै। मामला बेहद संगीन है जिसमें आरोपी कांस्टेबल है। उसको बलात्कार के मामले में बचाने के लिए साजिश की गई। जिसको हाईकोर्ट ने भांपा लिया और अफसरों को दूर ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए। बहरहाल आदेश तबादले के सरकार ने जारी नहीं किए हैं। लेकिन, पुलिस मुख्यालय में अफसर यह कह रहे है कि कांस्टेबल ने एसपी और एडीजी को निपटा दिया।

डीएनए की नहीं हो सकती जांच

तकनीकी रूप से चौंका देने वाला यह मामला जन सामान्य को नहीं पता होता है। यह बातें सरकारी महकमे के प्रशिक्षित व्यक्ति को मालूम होती है। ऐसा पहली बार हुआ है यह भी साफ नहीं है। लेकिन, चर्चा है कि कभी तो हुआ होगा तभी आज भी उसी फॉर्मूले पर बचने की कोशिश की गई। छिंदवाड़ा में 13 नवंबर, 2021 को बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया गया था। जिसमें सिटी कोतवाली थाने में तैनात कांस्टेबल अजय साहू (Constable Ajay Sahu) आरोपी था। पीड़िता का पुलिस अभिरक्षा में गर्भपात कराया गया। जिसके भ्रूण को डीएनए जांच होनी थी। लेकिन, यह न हो उसके लिए साजिश रची गई। हाईकोर्ट ने माना है कि भ्रूण को साजिश के तहत फार्मलीन में संरक्षित किया गया। जबकि डीएनए जांच में उसको नॉर्मल सलाइन में जब्त करना था। इस कारण भ्रूण का डीएनए नहीं किया जा सका।

कई अन्य भी नपेंगे

बेहद शातिर तरीके से की गई इस साजिश में जबलपुर एडीजी उमेश जोगा (ADG Umesh Joga) , छिंदवाड़ा एसपी विवेक अग्रवाल (SP Vivek Agrawal) , सिविल सर्जन डॉक्टर शेखर सुराणा (Doctor Shekhar Surana) को दूर ट्रांसफर करने के आदेश दे दिए गए। हाईकोर्ट ने कहा है कि अफसरों से रिपोर्ट तलब की गई थी जिसे औपचारिकता की तरह बनाकर भेज दिया गया। खबर है कि इस प्रकरण से जुड़े कई अन्य अफसर भी नपेंगे। पूरा मामला पुलिस मुख्यालय भी पहुंच गया है। इस मामले ने पूरे महकमा को एक बार फिर बदनाम कर दिया है। अब देखना यह है कि इस दाग को महकमा किस तरह से साफ करता है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रक की टक्कर से युवक जख्मी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gosip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!