Bhopal Suicide News: रात दो बजे बेटे से बातचीत के बाद फंदे पर झूली मां

Share

Bhopal Suicide News: नींद नहीं आने की थी बीमारी, पुलिस मान रही आत्महत्या

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नींद नहीं आने की बीमारी से परेशान एक महिला ने मौत को गले लगा लिया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) के बागसेवनिया इलाके की है। रात दो बजे तक उसने बेटे से बातचीत भी की थी। सुबह फंदे पर मां का शव बेटे ने लटके देखा। पुलिस महिला की मौत आत्महत्या ही मान रही हैं। फिलहाल शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

सब इंजीनियर पति

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि उर्मिला पति आरके सेनी 49 वर्षीय का शव रविवार सुबह करीब आठ बजे फंदे पर लटका मिला। जांच अधिकारी एसआई जीपी जोशी (SI GP Joshi) ने बताया उर्मिला कादम्बिनी परिसर की रहने वाली थी। उसके पति उद्यानिकी शाखा में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उर्मिला (Urmila Saini) का एक बेटा—बेटी है। शादी के बाद बेटी भोपाल से बाहर रहती हैं। बेटा पढ़ाई कर रहा है। उर्मिला सेनी को नींद न आने की बीमारी थी। बीमारी का निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। तीन—चार दिन से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस कारण वह परेशान थी। परिवार ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उर्मिला सेनी दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी थी।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Indore Money Laundering: कोरियर कंपनी की आड़ में चल रहा था हवाला कारोबार
Don`t copy text!