MP Sport News: घुड़सवारी अकादमी की खेल मंत्री ने की तारीफ

Share

MP Sport News: दो खिलाड़ियों ने बताए अपने पदक जीतने के लिए किए गए प्रयास

MP Sprot News
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से मुलाकात करते हुए घुड़सवारी प्रतियोगिता के विजेता

भोपाल। राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाडी फराज खान और राजू सिंह भदौरिया ने खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से भेंट की। यह मुलाकात मध्य प्रदेश (MP Sport News) की राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए फराज खान और राजू सिंह भदौरिया को मंत्री ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पदक प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

अजान और प्रताप की रही भूमिका

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा की प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों बैंगलुरू के अग्रम राइडिंग क्लब में सम्पन्न राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी फराज खान (Faraz Khan) और राजू सिंह भदौरिया ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाया था। प्रतियोगिता में फराज खान ने हर्लीकेन अश्व पर प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए काॅनकार्ड क्राॅस कन्ट्री नेशनल (सीसीएन) वन स्टार सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के प्री नोवाइस टीम इवेन्ट में फराज खान ने अजान अश्व और राजू सिंह (Raju Singh Bhadouriya) ने प्रताप अश्व पर प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

घुड़सवारों की उपलब्धियां

प्रतियोगिता में राजूसिंह ने प्री नोवाइस क्राॅस कन्ट्री व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रताप अश्व पर प्रदर्शन कर रजत पदक अर्जित किया। घुड़सवारी अकादमी में वर्ष 2007 में प्रवेश लेकर खेल की बारीकियां सीख रहे फराज खान ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में 4 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य सहित 11 पदक देश को दिलाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में 27 पदक प्रदेश को दिलाए हैं। इनमें 11स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। इसी तरह वर्ष 2016 से मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में प्रशिक्षणरत राजू सिंह भदौरिया ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक देश को दिलाया है। राजू सिंह ने राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में 25 पदक प्रदेश को दिलाए हैं जिनमें 11 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: डीजीपी से मिले खिलाड़ी
Don`t copy text!