Bhopal Dowry Case: बहू को ससुराल वालों ने समझ लिया बैंक

Share

Bhopal Dowry Case: मायके से कारोबार बढ़ाने के लिए 20 लाख रुपए की रख दी शर्त

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति—पत्नी के रिश्ते सात जन्मों के होते हैं। लेकिन, इसको एक परिवार ने कारोबार समझ लिया। बहू को बैंक समझ लिया और पति ने अपने आपको आरबीआई का गर्वनर। उसने पत्नी को हुक्म सुनाया कि कारोबार के लिए उसको 20 लाख रुपए (Bhopal Dowry Case) चाहिए। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मनीषा पाटीदार (Manisha Patidar) पति जितेंद्र पाटीदार उम्र 26 साल ने दर्ज कराई है। वह सोमवार दोपहर 4 बजे ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने आई थी। आरोपी पति कोलार स्थित राजहर्ष कॉलोनी (Rajharsh Colony Dowry) में रहता है। पति जितेंद्र पाटीदार (Jitendra Patidar) के साथ तीन साल पहले 2017 में शादी हुई थी। जितेंद्र का कारोबार है। आरोपी शादी के छह महीने बाद ही प्रताड़ित करने लगा था। इस सिलसिले में पीड़ित महिला ने कई बार परिवार से मदद मांगी। वह लोकल थाने भी गई थी। पीड़ित मनीषा का मायका भोपाल के बैरागढ़ इलाके में ही है। इसलिए परिवार उसकी परेशानी को देखकर कष्ट में रहता था।

इन्हें आरोपी बनाया गया

महिला थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति जितेन्द्र पाटीदार के खिलाफ धारा 498ए/506/3/4/34 (प्रताड़ना, धमकाना, दहेज अधिनियम और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में पति के अलावा सास कृष्णा बाई (Krishna Bai Patidar) और ससुर लक्ष्मीनारायण (Laxminarayan Patidar) को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं की गई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: तेरह साल बाद सात फेरों में बाधा बनने लगे फेरे
Don`t copy text!