Bhopal Theft Case: घर के सपने का सामान बटोर ले गए चोर

Share

Bhopal Theft Case: एक महीने से इस कॉलोनी को लगातार निशाना बना रहे चोर

 

Bhopal Theft Case
चोरों ने इस तरह बनाया था मकान को निशाना

भोपाल। (Bhopal Theft Case) घर बनाने के सपने का सामान चोर बटोर ले गए। चोर एक महीने से इस कॉलोनी को निशाना बना रहे हैं। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (MP Sloten Case) की है। चोर सूने मकानों को ही टारगेट करते थे। इधर, तीन अन्य स्थानों के भी ताले टूटे है। वारदात में सोने—चांदी नगदी समेत लाखों रूपयों का सामान चोरी (Madhya Pradesh Theft Case) हुआ है। पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

घर का सपना चकनाचूर

बजरिया थाना पुलिस ने बताया कि विनोद कुशवाहा (Vinod Kushwaha) पिता स्वर्गीय शोभाराम कुशवाहा उम्र 28 साल निवासी चांदबड़ गली में रहता है। विनोद फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। शनिवार मां के साथ राखी बांधने मामा के घर विदिशा गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। लेकिन, अंदर कमरों में रखा सामान बिखरा था। अलमारी का सारा सामान कमरे में बिखरा था। चैक करने पर पता चला जेवरात 30 हजार रूपए नगदी समेत करीब एक लाख रुपए का माल चोरी चला गया।

ताला खोलकर सामान बटोरा

विनोद ने बताया कि चोरी की वारदात ताला खोलकर की गई थी। चोरों ने दरवाजे पर लगा ताला पहले खोला वारदात के बाद दोबारा उसको बंद कर दिया था। मकान बनाने के लिए उसने पैसे जोड़ रखे थे। विनोद की शादी के लिए मां ने सोने—चांदी का सामान भी जोड़ रखा था। पुलिस ने धारा 457/380 रात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विनोद ने बताया पिछले एक महीने में इस कॉलोनी के दो से तीन घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। जिसकी शिकायत बजरिया थाने में दर्ज भी है। हालांकि किसी भी मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: परफ्यूम बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाई 

कार्यालय से सामान गायब

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया कि अक्षय जैन पिता अनिल जैन उम्र 27 साल निवासी अलकापुरी में रहता है। अक्षय ने बताया वह कैलाश विकास कार्यालय कस्तूरबा नगर में नौकरी करता है। सोमवार को कार्यालय का ताला टूटा मिला था। उसमें से हार्डडिस्क, पेन ड्राईव, कैमरा, डीबीआर चोरी चला गया। पुलिस इस मामले में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस ने कहा चोर के पकड़े जाने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने धारा 457/380 रात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पड़ोसी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे सुभाष कॉलोनी के एक सूने मकान का ताला टूट गया। मकान हबीब उल्ला का है जो गोरखपुर उत्तर प्रदेश गए थे। शिकायत उनके पड़ोसी अफजल अली ने दर्ज कराई है। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान का खुलासा पुलिस करेगी। इधर, मिसरोद थाना क्षेत्र मेें रहने वाले अर्जुन कहार निवासी जाट खेड़ी ने दो मोबाइल और आठ हजार नगदी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी मामलों में धारा 457/380 रात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: घंटों क्लीनिक से चुन—चुनकर माल बटोरता रहा चोर

 

Don`t copy text!