Bhopal News: ऐसे भी आ जाती है मौत

Share

Bhopal News: चूल्हे के ठीक ऊपर रखी हुई थी केरोसिन से भरी कुप्पी पलटने से हुआ था हादसा

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बिलखिरिया इलाके से मिल रही है। यहां एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ है। जिसमें महिला आग से झुलस गई थी। उसका चार दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। लेकिन, डॉक्टर उसको जीवन नहीं दे सके।

मौत से पहले दिया यह बयान

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की दोपहर तीन बजे हमीदिया अस्पताल से महिला के मौत की सूचना मिली थी। जिस पर बिलखिरिया पुलिस मर्ग 38/21 दर्ज कर जांच करने पहुंची। शव की पहचान सरिता सिंह पत्नी दौलत सिंह उम्र 27 साल के रुप में हुई। वह जमुनिया इलाके में रहती थी। सरिता सिंह के चार बच्चे हैं। पति दौलत सिंह (Daulat Singh) किसानी का काम करता है। महिला को उसके परिजनों ने 17 अगस्त को आग से झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। सरिता सिंह (Sarita Singh) जब चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे के ठीक ऊपर घासलेट की रखी कुप्पी गिर गई थी। तभी वह आग की चपेट में आ गई थी। पति हैंडपंप में उस वक्त पानी भरने गया था। मौत से पहले महिला ने यह बयान पुलिस को दिए है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दो राज्यों से चल रहा था सेक्सटोर्शन गिरोह, जिसमें तीसरे राज्य के कई लोग ऐसे फंसते चले गए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रॉपर्टी डिस्प्यूट के कारण गोली मारी 
Don`t copy text!