Bhopal News: आग से झुलसी महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: एम्स और नर्मदा अस्पताल वालों ने महिला का इलाज करने से किया था इंकार, हमीदिया में तोड़ा दम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक महिला की आग से झुलसकर मौत (Woman Burning Case) हो गई। यह हादसा खाना बनाते समय हुआ था। घटना के बाद देवर उसे लेकर पहले एम्स फिर नर्मदा अस्पताल गया था। दोनों अस्पताल वालों ने उसका इलाज करने से इंकार कर दिया। महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया था। जहां पांच दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। इधर, हबीबगंज थाना क्षेत्र में वयोवृद्ध महिला की मौत हो गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने शव (Woman Died In Suspicious) पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

नौ साल पहले हुई थी शादी

कटारा हिल्स थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर जैन ने सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक महिला के मौत की सूचना दी थी। कटारा हिल्स पुलिस मर्ग 11/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एसआई चेतन गुप्ता (SI Chetan Gupta) ने बताया विनीता यादव पति कान्हा यादव उम्र 28 साल की मौत हुई है। महिला की मौत आग से झुलसकर हुई है। कान्हा के साथ उसकी शादी नौ साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। एक की उम्र 6 और दूसरे की चार साल है। विनीता यादव (Vinita Yadav) परिवार के साथ ग्राम बगरौदा में रहती थी। पति दूध बेचने का काम करता है। घटना वाले दिन विनीता यादव दोपहर का खाना चुल्हे पर बना रही थी। पति बगरौदा पठार गया था। अचानक उसकी साड़ी का पल्लू चूल्हे में गिर गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: यति ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम का ताला तोड़ा फिर डीवीआर निकाला 

टेरीकोट की पहनी थी साड़ी

जांच अधिकारी ने बताया वह टेरीकोट की साडी पहनी हुई थी। देखते ही देखते पूरी साड़ी ने आग पकड़ ली। शोर सुनकर लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई थी। पड़ोसियों ने उसके देवर राहुल यादव (Rahul Yadav) को फोन कर दिया था। राहुल टैक्सी चलाता है। देवर उसी टैक्सी में लेकर उसे पहले एम्स अस्पताल फिर नर्मदा अस्पताल पहुंचा था। दोनों अस्पताल वालों ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए मृत्युपूर्व कथन दर्ज नहीं हुए। इधर, हबीबगंज थाना पुलिस ने 80 वर्षीय जमीला बी की मौत के मामले में जांच कर रही है। उसकी बीमारी से मौत होने की अटकलें लगाई जा रही है।हबीबगंज पुलिस मर्ग 53/21 दर्ज कर जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cabinet Meeting
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बॉटल नेक चौराहे पर महिला अधिकारी की मौत
Don`t copy text!