Bhopal News: दादा—नाना शब्द को इस वयोवृद्ध ने कलंकित कर दिया

Share

Bhopal News: पिपलानी इलाके की दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुई गंदी हरकतें, मुकदमे दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी इलाके में एक वयोवृद्ध ने आठ साल की बच्ची से अश्लील हरकत (Bhopal Bulling Case) की है। आरोपी उसे सायकिल दिलाने का लालच देकर साथ चलने बोल रहा था। बच्ची के साथ बात करते आरोपी को उसके माता—पिता ने देख लिया था। उसके बाद मामला थाने पहुंचा था। इधर, 17 वर्ष की नाबालिग लड़की से स्कूल के बाहर खड़े दो लड़के अश्लील (Minor Girl Molestation News) कमेंट कर रहे थे। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, पोस्को एक्ट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पीठे पर बैठता है आरोपी

पिपलानी थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर लभगभ साढ़े बारह बजे सतमानी नगर की नाबालिग आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। इसमें आरोपी 82 वर्षीय चंद्रप्रकाश गुप्ता है। ​उसके खिलाफ धारा 354/7/8/3—(2)/व्ही (छेड़छाड़, पोस्को एक्ट और एट्रो सिटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी चंद्रप्रकाश गुप्ता (Chandra Prakash Gupta) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत बच्ची के पिता ने दर्ज कराई है। वह मजदूरी करता है। बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ाई करती है। घटना वाले दिन बच्ची स्कूल जा रही थी। तभी आरोपी ने उसे रोक लिया। वह जबरदस्ती बच्ची को साथ चलने के लिए बोल रहा था। तभी बच्ची के पिता की आरोपी पर नजर पड़ गई थी। इधर, 17 वर्षीय युवती ने पुलिस ने बताया वह सरस्वती स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के बाहर अक्सर आरोप मटटू और उसका साथी खड़े मिलते है। वह आते—जाते उसको गंदे कमेंट करते थे। लेकिन, बदनामी के डर से पीड़िता ने हर बात आरोपियों की बात को नजर अंदाज कर दिया। पुलिस ने आरोपी मटटू (Mattu) और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cabinet Meeting
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चुनाव परिणामों के बाद सामने आने लगे Political Revenge
Don`t copy text!