Bhopal News: पति की लंबी आयु के लिए पत्नी ने त्याग दिए प्राण!

Share

Bhopal News: चांद का दीदार करने के बाद पत्नी ने व्रत तोड़ा, उड़ गए प्राणपखेरू, पुलिस अब केवल अटकलें लगा रही

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। भारतीय संस्कृति के अनुसार गुरुवार को महिलाओं का पर्व करवा चौथ था। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए दिनभर निराहार रहकर बिना पानी उपवास रहती है। ऐसा ही व्रत भोपाल (Bhopal News) में एक महिला ने रखा था। लेकिन, उसके उपवास के बाद जो हुआ वह काफी मार्मिक था। मामला पुलिस थाने  भी पहुंचा और भारी कदमों के साथ उसने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। महिला ने उपवास पति की लंबी आयु के लिए रखा था लेकिन उसकी अचानक मौत होने से पूरा परिवार में गम का माहौल छा गया।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार महिला का नाम दीप्ति कुमारी पति पंकज कुमार उम्र 36 साल है। वह हनुमानगंज में सुभाष नगर इलाके में रहती है। उसको परिजनों ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचाया था। जहां से 13—14 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग चार बजे उसके मौत की सूचना दी गई। यह जानकारी डॉक्टर गौर ने दी थी। पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात को दीप्ति कुमारी (Dipti Kumari) ने भी करवा चौथ का व्रत रख था। उसने चांद का दीदार किया और व्रत खोला। देर रात तक जागने के बाद पति—पत्नी कमरे में जाकर सो गए थे। दीप्ति अपने बिस्तर से उठकर बाथरूम की ओर जा रही थी। तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर गई। उसे पहले चरक अस्पताल (Charak Hospital) ले गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक बताई है। मामले की जांच एएसआई वासे खान (ASI Wase Khan) हनुमानगंज पुलिस मर्ग 30/22 दर्ज कर पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारेwww.thecrimeinfo.comके फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: क्राइम ब्रांच का हवलदार धोखाधड़ी का शिकार
Don`t copy text!