Bhopal News: मजदूरी के भुगतान पर किसान और मजदूर में घमासान

Share

Bhopal News: थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। लेन—देन के विवाद पर किसान और श्रमिक के बीच घमासान हो गया। आरोप यह भी लगा कि दलित के साथ अत्याचार किया गया। दरअसल, दोनों पक्षों के बीच पैसों की बात पर विवाद शुरू हुआ था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

इसलिए कमजोर बना दिया मामला

नजीराबद थाना पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर की दोपहर लगभग दो बजे 310/22 धारा 294/323/506/34/3(1)द/3(1)ध/3(2)5—क/ (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और एट्रो सिटी एक्ट का मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत तखतसिंह मेहर पिता मुंशीलाल मेहर उम्र 20 साल ने दर्ज कराई है। तखत सिंह  मेहर (Takhat Singh Mehar) थाना नजीराबाद स्थित ग्राम मकवाह में रहते हैं। वह मजदूरी करते है। पुलिस के अनुसार तखत सिंह मेहर पर मारपीट के कई मुकदमे पहले से भी दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने राजेश, नरेंद्र, गौरी शंकर और रोहित को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरा मुकदमा 13 अक्टूबर की शाम लगभग सवा छ: बजे 311/22 धारा 341/294/323/506/34 (रास्ते में रोककर, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी का मामला)  दर्ज किया है। शिकायत राजेश गौर पिता कमल सिंह गौर उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। राजेश गौर (Rajesh Gour) एक किसान है जिनके खेत पर तखत सिंह मेहर मजदूरी करता था। वह मजदूरी का पैसे मांगने गया तो राजेश गौर ने उससे घर चलकर पैसे लेने को कहा। दोनों राजेश गौर के घर की ओर जा रहे थे। तभी बीच में पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान दोनों के बीच गाली—गलौज और मारपीट हुई। राजेश गौर ने तखत सिंह मेहर, उसके पिता मुंशीलाल मेहर, सुरेंद्र और विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कॉलेज छात्रा के लावारिस मिले मोबाइल से कर दी यह हरकत
Don`t copy text!