Bhopal News: ब्यॉयफ्रेंड नाराज युवती को मनाने पहुंचा तो ऐसा हुआ

Share

Bhopal News: नर्स के साथ हुई छेड़छाड़, थाने पहुंचा मामला, हंगामे के बाद प्रकरण किया गया दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। निजी अस्पताल की एक नर्स का ब्यॉयफ्रेंड था।उसके साथ पहले काफी नजदीकियां थी। लेकिन, पिछले दिनों नर्स ने अपने पूर्व प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया। कुछ दिन मामला ठंडा रहा। इसी बीच पूर्व प्रेमी नर्स को मनाने के लिए पहुंच गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके की है। जिसमें पुलिस की एंट्री एक घटनाक्रम के बाद हुई। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया है।

यह बोलकर दबोच लिया आरोपी ने हाथ

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े दस बजे 742/22 धारा 354—घ/506 (पीछा करके छेड़छाड़ और धमकाने का मामला) दर्ज किया है। शिकायत 22 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह प्रायवेट हास्पिटल में नर्स का काम करती है। इस मामले का आरोपी राजेंद्र गौर (Rajendra Gour)  है। दोनों की आपस में पहले से गहरी दोस्ती है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। राजेंद्र गौर भी भोपाल में प्रायवेट जॉब करता है। दोनों के बीच पहले अच्छी बातचीत होती थी। अचानक युवती राजेंद्र गौर से नाराज हो गई और बातचीत करना छोड़ दिया। यह बात राजेंद्र को रास नहीं आई। उसने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। वह उसे जबरदस्ती बात करने परेशान करने लगा। युवती काम से घर लौट रही थी। तभी राजेंद्र गौर ने उसको हाथ पकड़कर रोक लिया। इसका विरोध किया गया तो वह उसे धमकाने लगा। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। इस मामले की जांच एसआई सुनंदा (ASI Sunanda) कर रहीं है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: सायबर क्राइम के आंकड़ों को कम दिखाने का जानदार फॉर्मूला
Don`t copy text!