Bhopal Suicide Case: बच्चे नहीं होने से दुखी महिला ने की आत्महत्या

Share

Bhopal Suicide Case: महिला समेत दो व्यक्तियों ने की खुदकुशी, पीएम के बाद शव सौंपा

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला ने बच्चे नहीं होने के गम में जहर (Bhopal Suicide Case) पी लिया। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस का कहना है कि वह यह पता लगा रही है कि कहीं उसको इस बात के लिए उकसाता तो नहीं था। इधर, एक अन्य व्यक्ति भी फंदे (Bhopal Hanging Case) पर झूल गया। पुलिस ने दोनों मामलों में फिलहाल मर्ग कायम किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। ताकि मौत की ठोस वजह पुलिस को पता चल सके।

उल्टियां होने पर खुला जहर का राज

घटना गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित शारदा नगर (Sharda Nagar Suicide Case) इलाके की है। यहां नारियलखेड़ा के नजदीक नरेश कुशवाह (Naresh Kushwah) का परिवार रहता है। नरेश कुशवाह सेंट्रिंग का काम करता है। वह शुक्रवार रात घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। तभी देर रात पत्नी अनीता कुशवाह उम्र 40 साल उल्टियां करने लगी। बदहवास पति उठा तो पत्नी अनीता कुशवाह (Anita Kushwah Suicide Case) ने बताया उसने जहर पी लिया है। इलाज के दौरान अनीता ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह शादी के 22 साल बाद भी बच्चा नहीं होने से परेशान रहती थी।

युवक ने फांसी लगाई

इधर, निशातपुरा स्थित करोद के नजदीक माय इंकलेव में एक युवक ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने वाले व्यक्ति की पहचान प्रेम सिंह (Prem Singh) उम्र 26 साल के रुप में हुई है। वह इलेक्ट्रीशियन था जो मकान में अपने दूसरे साथी के साथ दूसरे कमरे में रहता था। घटना की सूचना पुलिस को दीपक दांगी ने दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डीबी मॉल के सामने महिला के साथ सरेराह अभद्रता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!