Bhopal Rape Case: शादी का झांसा देकर विधवा से ज्यादती

Share

Bhopal Rape Case: दो साल पहले हुई थी पति की मौत, रिश्तेदारों के यहां आते—जाते हुई आरोपी से पहचान

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। विधवा को उसको फिर सामाजिक जीवन में मान—सम्मान के साथ घर बसाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने ज्यादती (Bhopal Rape Case) की। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) के भोपाल (Bhopal Crime News) जिले की है। महिला दूसरे जिले की रहने वाली है। वह यहां अपने रिश्तेदार के यहां आती—जाती थी। इस दौरान आरोपी से उसकी पहचान हुई थी।

शादी के तेरह साल बाद धोखा

घटना ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने ज्यादती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी तेरह साल पहले हुई थी। उसके पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। निधन के बाद वह अपने रिश्तेदारों के यहां आती—जाती थी। महिला की भाभी यहां ईटखेड़ी (Itkhedi Rape Case) इलाके में रहती है। यहां उसकी पहचान आरोपी संजय (Sanjay) से हुई थी।

ऐसे दिया धोखा

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन उसके घर पर भी पनाह दी थी। उस वक्त शहर में लॉक डाउन भी था। उसने कहा था कि वह उसके साथ शादी करेगा। यह कहकर उसने बलात्कार (Bhopal Widow Woman Rape) किया। लॉक डाउन के बाद महिला विदिशा (Vidisha) चली गई थी। वहां भी आरोपी पहुंच गया था। उसने शपथ पत्र बनाकर शादी की तैयारी भी की थी। लेकिन, बाद में वह मुकर गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संबंध में सुराग मिल गए है। उसको जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल का जूनियर इंजीनियर पति कर रहा था प्रताड़ित

यह भी पढ़ें: चार ब्यायफ्रेंड को युवती ने घुमाया लेकिन शादी वाली रात उसको ऐसी मिली तबाही

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!