Bhopal News: पति—पत्नी की घर में घुसकर पिटाई लगाई 

Share

Bhopal News: बेटे को डांट रहा था पिता, आरोपियों ने महिला को ईट से मारा

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बच्चों को समझाईश दे रहे उसके पिता को युवकों ने पीट दिया। बीच—बचाव करने उसकी पत्नी आई तो आरोपियों ने उसको पीटते हुए ईंट मार दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपियों को लगा कि पीड़ित परिवार बेटे की आड़ में उन्हें दे रहा गालियां

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 17 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे हुआ था। पीड़िता मंजु दूबे (Manju Dubey) पति पवन दुबे उम्र 37 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वह गौरा गांव के नजदीक वास्तु विहार कॉलोनी (Vastu Vihar Colony) में रहती है। मंजु दुबे ने बताया कि वह घर में किराना दुकान चलाती है। उसके पति पवन दुबे (Pawan Dubey) बेटे शुभम दुबे को डांटते हुए समझा रहे थे। तभी वहां पर संजय माहेश्वरी अपने बेटे भरत, हरीश और सागर के साथ आया। वह पवन दुबे को बोलने लगा कि गाली किसको दे रहा है। उसने बोला कि मैं अपने बेटे को डांट रहा हूं। संजय माहेश्वरी (Sanjay Maheshwari) ने पवन दुबे की कॉलर पकड़कर उसको पीटना शुरू कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उसको तमाचा मार दिया। इसके बाद ईंट उठाकर मारी जो महिला के कमर में लगी। पुलिस ने बयानों के आधार पर 134/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Brutal Murder: हिरासत में लिए राजा के कातिल
Don`t copy text!