Bhopal News: फोन पर दिया तीन बार तलाक 

Share

Bhopal News: दुबई की कैटरिंग में काम करने वाले पति के साथ दो साल पहले हुई थी शादी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपी पति है जो कि दुबई में कैटरिंग की कंपनी में जॉब करता है। वह छह महीने पहले ही भोपाल आया है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। जिसकी एक एफआईआर पहले ही थाने में दर्ज है।

इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। उसकी शादी परिजनों की रजामंदी से हुई थी। उसका मायका शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में है जबकि ससुराल भोपाल शहर के ही कोतवाली (Kotwali) थाना क्षेत्र में है। पीड़िता की शादी 16 मई, 2022 को हुई थी। शादी के बाद पति उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। नतीजतन, विवाहिता ने पति के खिलाफ मार्च, 2023 में प्रताड़ना का केस कोतवाली थाने में दर्ज कराया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन भी है। उस प्रकरण के बाद से ही वह मायके में रहने को मजबूर है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति 15 अप्रैल को मायके में आया। वह मेरे परिवार को धमकाते हुए तीन बार तलाक बोलकर चला गया। इस पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग महिला के पास मौजूद है। पुलिस ने इस मामले में 245/24 धारा 506/4 (धमकाना और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिल्ली ने दूध पी लिया तो पत्नी को पीटा 
Don`t copy text!