Khandwa Road Accident:  दूल्हा समेत छह की मौत, ट्रैक्टर पलटने से गई जान

Share

Khandwa Road Accident: दुल्हन का परिवार बारात का करता रहा इंतजार, खंडवा बैतूल हाइवे की घटना

Khandwa Road Accident
सांकेतिक चित्र

खंडवा। बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट (Khandwa Road Accident) गई। इस हादसे में दूल्हे समेत छह (Khandwa Road Mishap) की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर। यह भीषण दुर्घटना मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की है। इस घटना के चलते शादी की खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। दुर्घटना की खबर मिलने पर कलेक्टर और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

बसने से पहले ही उजड़ गया घर

यह हादसा खंडवा बैतूल हाइवे के नजदीक ग्राम मेहुल पर हुआ था। ट्रैक्टर में 70 से अधिक लोग सवार थे। इस घटना में 25 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। घायलों को हरसूद और खंडवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर में सवार बाराती ग्राम मौजवाड़ी से मेहुल जा रहे थे। शादी कुंवर सिंह सुखराम (Kunwar Singh Sukharam) की थी। लेकिन, आधे रास्ते में ही यह हादसा हो गया। मरने वालों में भगवती बाई सालकराम (Bhagwati Bai Salkaram), सूरज बाई गोविंद (Sooraj Bai Govind), बुधिया बाई भागीरथ (Budhiya Bai Bhagirath), तुलसा बाई (Tulsi Bai) और गोपीबाई मंसाराम (Gopibai Mansaram) है। सभी मरने वाले मौजवाड़ी गांव के निवासी हैं। ग्राम पंचायत ने सभी मृतकों के परिवार को छह-छह हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पहले ट्राली से गिरे, फिर ट्राली उन पर गिरी

बताया जा रहा है कि हादसे का कारण ट्रैक्टर का तेज गति होना है। मेहुल से पांच किलोमीटर पहले बिना रैलिंग की पुल पार करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली में बैठे लोग पुल से नीचे जा गिरे। जिसके बाद ट्राली आकर उन्हीं पर गिर गई। मरने वालों और घायलों की संख्या कम/ज्यादा होने की संभावना है। खबर है की हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!