Bhopal News: सगाई के बाद सनकी पड़ोसी की करतूत

Share

Bhopal News: पड़ोसन पर डाल रहा था शादी करने का दबाव, मंगेतर की मदद से थाने पहुंची पीड़िता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक युवती से छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। वह उसकी सगाई के बाद से उसको परेशान कर रहा था। घटना छोला मंदिर (Bhopal News) इलाके की है। पड़ोसन पर आरोपी शादी करने का दबाव बना रहा था। यह बात नहीं मानने पर आरोपी आधी रात उसके घर में घुस गया। विरोध करने पर उसने पीड़िता को चांटा मार (Woman Crime Case) दिया। इसकी भनक मंगेतर को लग गई। जिसके बाद वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं (Bhopal Girl Bulling Case) में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

छत के रास्ते घर में घुसा

छोला मंदिर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे एक युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।​ शिकायत 25 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसने बताया उसके पड़ोस में आरोपी रहता है। आते—जाते वह पीड़िता को परेशान करता था। उसका बोलना था वह उसे पसंद करता है। वह उससे शादी करना चाहता है। ​परिजनों ने पीड़िता की शादी निशातपुरा निवासी युवक से तय कर दी है। इसकी भनक आरोपी को लग गई थी। घटना वाली रात युवती के​ पिता काम पर गए थे। वह उसकी मां के साथ घर में सो रही थी। तभी आरोपी छत के रास्ते घर में घुस (MP Molestation News) आया था। वह उसको मंगेतर से शादी तोड़ने वाली बात कर रहा था। पीड़िता के ऐसा नहीं करने पर आरोपी ने उसे एक चांटा मार दिया। परिजनों ने युवती के मंगेतर को फोन कर दिया। मंगेतर ने 100 डायल को फोन लगाया। पुलिस का सायरन सुनते ही आरोपी भाग गया। दूसरे दिन युवती उसके परिजन और मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी। पुलिस ने 767/21 धारा 456/327/354/354घ/294/323/506 (बुरी नीयत से घर में घुसना, रंगदारी दिखाना, छेड़छाड़, हाथ पकड़ना, गाली—गलौज करना, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौत के मामले में जांच पूरी

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!