Bhopal News: जेल बंदी समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन, शव पीएम के लिए भेजे गए

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। जेल बंदी समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अयोध्या नगर और गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। अयोध्या नगर में एक बालक की मौत हुई है। वहीं ​बीमारी से एक जेल बंदी की मौत हुई है। दोनों के शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिए गए।

रीवा का रहने वाला है परिवार

अयोध्या नगर थाना पुलिस को एम्स अस्पताल से डॉक्टर रंजना वर्मा ने एक लड़के के मौत की सूचना शुक्रवार रात लगभग ग्यारह बजे दी थी। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 37/21 दर्ज कर जांच कर रही है। थाना प्रभारी पवन सेन ने बताया मृतक वीरेंद्र विश्वकर्मा उम्र 16 साल है। वह अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती में रहता था। परिवार मूलत: रीवा का रहने वाला है। पिता प्रायवेट जॉब करते हैं। वह स्कूल में पढ़ाई करता था। घटना वाली रात वीरेंद्र विश्वकर्मा (Virendra Vishwkarma) घर से बाहर टहल रहा था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे बाहर जाकर देखा। वह बेसुध हालत में पड़ा मिला।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऐसा उसके साथ पहले भी हो चुका था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। इधर, गांधी नगर पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर अहिरवार ने शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 84/21 दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक जेल बंदी रघुवीर उम्र 36 साल है। वह केंद्रीय जेल भोपाल में था। उसको बीमारी के कारण हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया ​था। रघुवीर (Raghuveer) का शव पीएम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चे नहीं हो रहे थे तो फांसी लगाई

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!