Bhopal Job Fraud: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Job Fraud: देवास कलेक्टर कार्यालय का बाबू बनकर देता था झांसा, न्यू मार्केट में लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंपा गया जालसाज

Bhopal Job Fraud
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कलेक्टर कार्यालय का बाबू बनकर एक शातिर जालसाज कई लोगों को झांसा दे रहा था। इस बात से पुलिस बेखबर थी। लेकिन, उसको कई पीड़ित तलाश रहे थे। ऐसे ही एक पीड़ित ने जालसाज को दबोचकर उसे पुलिस को सौंप दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal Job Fraud) सिटी के टीटी नगर इलाके की है। जिससे हुई पूछताछ के बाद एक अन्य पीड़ित पुलिस को मिल गया। उसको देवास से भोपाल बुलाया गया। इसके बाद जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी के संबंध में उसके पिछले रिकाॅर्ड को खंगाला जा रहा है।

कई अन्य को भी दिया धोखा

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 9 अगस्त की रात लगभग साढ़े नौ बजे 528/22 धारा 420/467/468/471 (जालसाजी, दस्तावेजों की कूटरचना और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला) दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत सुभाष नाटले पिता पर्वत सिंह नाटले ने दर्ज कराई है। वह देवास जिले के ग्राम बांगरदा का रहने वाला है। सुभाष नाटले ने बताया कि वह शिव पटेल की चाय दुकान में काम करता था। यहां कैलाश शर्मा (Kailash Sharma) नाम का एक व्यक्ति अक्सर चाय-नाश्ता करने आता था। उसने अपने आपको देवास कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारी होने का दावा किया था। उसने सुभाष नाटले (Subhash Naatle) को झांसा दिया था कि वह सरकारी गार्ड की नौकरी लगा देगा। उसने एडवांस के तौर पर पांच हजार रूपए मांगे। इसके अलावा उसके पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के फोटो समेत अन्य दस्तावेज लिए। इसके बाद कुछ दिन पहले कैलाश शर्मा ने उसको फोन करके बताया कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है। नियुक्ति आदेश चाहिए तो उसके भारतीय स्टेट बैंक के खाते में बाकी 15 हजार रूपए जमा करा दे। सुभाष नाटले ने पैसा देने से यह बोलकर इंकार कर दिया कि वह नियुक्ति आदेश दिखाए। इसके बाद उसको भी शक हो गया था। उसने देवास कलेक्टर कार्यालय में जाकर पता लगाया तो उसके फर्जी होने की जानकारी उसे मिल गई थी। जिसके बाद वह उसको तलाशते हुए भोपाल पहुंचा। आरोपी को न्यू मार्केट में चाय की दुकान में दूसरे व्यक्तियों ने पकड़ा था। जिसके बाद उसके पास से पीड़ित का नंबर मिला था। पुलिस कैलाश शर्मा के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को लगता है कि उसने कई ऐसे ही बातों में उलझाकर अन्य व्यक्ति के साथ भी धोखाधड़ी की वारदात की है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाजपा जिला अध्यक्ष के पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना मामले में एफआईआर 
Don`t copy text!