Bhopal News: विधवा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: उत्तर प्रदेश के फेसबुक फ्रेंड ने अवधपुरी में स्थित आकर घर में दिया कई बार वारदात को अंजाम

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। फेसबुक फ्रेंड ने रिश्तों को नाम देने का लालच देकर बलात्कार किया। घटना की शिकार रेलवे में तैनात एक विधवा महिला कर्मचारी है। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के अवधुपरी थाना क्षेत्र की है। इस मामले का आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) शहर का रहने वाला है। फिलहाल उसकी लोकेशन मुंबई में मिल रही है। आरोपी ने विधवा महिला के साथ शादी करने का वादा किया था।

मुंबई की कंपनी में करता है जॉब

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह यहां एक कवर्ड कैंपस में रहती है। उसकी दो बेटियां भी है। उसके पति का निधन हो चुका है। कुछ समय पहले फेसबुक (Facebook Friend Rape Case) के जरिए गाजियाबाद निवासी विवेक गुप्ता (Vivek Gupta) से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों पहले चैटिंग करते थे। फिर फोन पर लंबी बातचीत होने लगी। आरोपी ने बताया था कि उसकी भी पत्नी नहीं है। इसलिए वह उसको अपना जीवनसाथी बनाना चाहता है। दोनों के बीच शादी की सहमति हो गई थी। आरोपी 21 नवंबर, 2021 को भोपाल आया और महिला के घर ठहरा। रात में उसने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। फिर वह अक्सर भोपाल के बाहर घुमाने के बहाने पीडि़ता को ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी फरवरी तक पीड़िता के संपर्क में रहा। अब आरोपी फोन रिसीव नहीं करता है। आरोपी मुंबई की ब्लू स्टार नाम की कंपनी में नौकरी करता है। वह कभी मुंबई (Mumbai) तो कभी ठाणे में रहता है। पुलिस ने इस मामले में 17 अप्रैल की शाम लगभग 7 बजे 74/22 धारा 376(2)एन (कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Retired ACS: रिटायर्ड एसीएस की पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर
Don`t copy text!