Bhopal News: यूनियन बैंक के सामने मिली लाश 

Share

Bhopal News: मैडम मेयर को शहर की समस्याओं और योजनाओं को लेकर फुर्सत नहीं हैं, यह पुलिस विभाग के लिए हर दिन मुसीबतें खड़ी करते हैं

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल है। जिसकी महिला मेयर मालती राय हैं। वे शहर में ज्यादा सक्रिय नहीं रहती। उनसे मैन स्ट्रीम मीडिया सवाल भी नहीं पूछता। जबकि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बड़े—बड़े वादे किए थे। इस बीच शहर में एक समस्या विकराल हो गई है। यह समस्या पुलिस विभाग के लिए काफी मुश्किल भरा बन गया है। जबकि योजना भोपाल नगर निगम (Bhopal News) की महापौर को बनाना चाहिए। वे चुप है और अपनी गुपचुप कार्यकाल को बिता रही है। उन पर एक विशेष विधानसभा के लिए काम करने के भी आरोप लगते रहे हैं।

यह है वह घटना जिसकेे लिए पुलिस परेशान

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया रोड स्थित यूनियन बैंक (Union Bank) के पास एक वृद्ध की लाश मिली। जिसकी उम्र 60 साल है। पुलिस को सूचना 8 मई की लगभग दस बजे राकेश राय (Rakesh rai) ने दी थी। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिस कारण मृतक के परिजनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। पुलिस ने बताया की मृतक हुलिए से भिखारी लगता है। मंगलवारा पुलिस मर्ग 05/24 कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि राजधानी के कोहेफिजा, तलैया, मंगलवारा, हनुमानगंज, कोतवाली और गोविंदपुरा में हर दूसरे—तीसरे दिन अज्ञात लाश मिलती है। इसके बावजूद भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) इस समस्या को लेकर कोई कारगर योजना नहीं बना सका। हालांकि इसकी बजाय दूसरे सामाजिक सरोकार की आड़ में निगम से कई एनजीओ ने फंड जरुर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Youth Congress Election MP : प्रक्रिया में उलझे कार्यकर्ता, जानिए चुनाव की पूरी प्रोसेस
Don`t copy text!