Bhopal News: चार शातिर चोर गिरफ्तार

Share

Bhopal News: दवा कारोबारी की दवाईयों का बैग तो दूसरी जगह मवेशी उठाने गए थे चोर

Bhopal News
फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) चोरियों से संबंधित मिल रही है। यह घटनाएं पिपलानी और सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को दबोच लिया है। हनुमानगंज में चोरों ने दवा कारोबारी की दवाईयां चोरी कर ली थी। वहीं सुखी सेवनिया में दो मवेशी चोरों को दबोचा गया है।

कुत्ते के भोंकने पर भागे

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार राहुल ठाकुर पिता पप्पू सिंह उम्र 20 वर्ष शिव नगर छोला मंदिर थाना क्षेत्र और बृजेन्द्र सूर्यवंशी 21 वर्ष संजय जैन का मकान जैन मंदिर के पीछे बरखेड़ी फाटक ऐशबाग को गिरफ्तार किया गया है। बृजेन्द्र सूर्यवंशी (Brijendra Surywanshi) मूलत: सागर के रहने वाला है। दोनों प्रायवेट अस्पताल में नौकरी करते हैं। दोनों के खिलाफ थाने में विनोद कुचबुंदिया (Vinod Kuchbundiya) और माखनलाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी बकरी को उठाकर ले जाने की फिराक में थे। कुत्ते के भोंकने पर परिवार जाग गया था।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी में सरकार जनता को जवाबदार बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है, जानिए कैसे

तीन दिन पहले हुई वारदात

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भीतर बकरी उठाने के लिए राहुल ठाकुर (Rahul Thakur) घुसा था। एक परिवार की बकरी आरोपियों ने ले जाने के लिए खोल ली थी। दोनों आरोपियों के थाने में पहले भी मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। आरोपियों को हुलिए के आधार पर दबोचा गया है। इधर, हनुमानगंज थाना पुलिस ने 28 मई को चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत पिपलानी खजूरी कला निवासी मनोहर परमार (Manohar Permar) ने दर्ज कराई थी। पड़ताल के बाद पातरा घाट निवासी संजय पटेल (Sanjay Patel) और अशोका गार्डन निवासी अखलाक खान (Akhlaq Khan) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने दवा दुकान के बाहर रखा बैग चोरी कर लिया था। जिसकी कीमत पुलिस ने 30 हजार रुपए बताई थी।

यह भी पढ़ें:   भारी बारिश से सोयाबीन की फसल बर्बाद, विधायक कुणाल चौधरी ने की मुआवजे की मांग
Don`t copy text!