Bhopal News: चंदन के पेड़ काटते वक्त आ गई पुलिस

Share

Bhopal News: एक मौके पर मिला दो साथी भागने में रहे कामयाब

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कोहेफिजा इलाके से मिल रही है। यहां एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। वह पुलिस पे​ट्रोलिंग का वाहन देखकर भाग रहा था। उसके पास से चंदन के कटे हुए पेड़ का टुकड़ा मिला था। जब थाने में पूछताछ हुई तो उसने अपने दो साथियों के नाम का खुलासा किया।

दो लोग कर रहे थे निगरानी

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 27 जून की शाम लगभग छह बजे चंदन का पेड़ चोरी होने की जानकारी थाने में मिली थी। जहां चोरी की वारदात हुई वह अली खान (Ali Khan) का मकान है। शिकायत उनके नौकर ने नईम उद्दीन (Naim Uddin) ने दर्ज कराई है। चोरी गया चंदन का पेड़ करीब छह हजार रुपए कीमत का है। पुलिस ने बताया कि घटना अहमदाबाद पैलेस के पास की है। आरोपी पेड़ काट रहे थे। उस वक्त दो बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। जबकि एक अन्य पेड़ काट रहा था। यह घटना हुई तो उस वक्त पुलिस पहुंच गई। शक के आधार पर पुलिस ने मंजु को दबोच लिया। जबकि दो वहां से अन्य फरार हो गए थे।

सीहोर पुलिस से जानकारी मांगी

मंजु ने बताया कि चंदन के पेड़ राजा मियां पिता सलीम मियां (Salim Miyan) और अनीस काट रहे थे। राजा मियां फिलहाल फरार बताया जा रहा हैं। आरोपी के संबंध में सीहोर (Sehore) स्थित अहमदपुर थाने से जानकारी जुटाई जा रही है। मंजु के बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस शहर में हुई पुरानी चंदन पेड़ चोरी के मामले में भी पता लगा रही है। पुलिस का दावा है कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद नए राज पता चल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मां से अलग होने के बाद बेटे ने लगाई फांसी

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!