Bhopal News: महिलाओं ने एक—दूसरे के बाल खींचकर धुना

Share

Bhopal News: आम तोड़ने के विवाद पर दो किसान परिवारों के बीच हुई हाथापाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) खजूरी सड़क और गौतम नगर थाने से मिल रही है। यहां दोनों स्थानों पर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। विवाद की वजह पहले छोटी थी। लेकिन, उसने इतना तूल लिया कि दोनों परिवारों ने एक—दूसरे के हाथ—पैर तोड़ने के अलावा सबकुछ कर दिया। पुलिस ने दोनों गुटों में हुई मारपीट के काउंटर केस दर्ज किए हैं।

आम के पेड़ पर विवाद

खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार 20 मई को धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपियों) के तहत दो केस दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में घटनास्थल ग्राम भौरी है। एक पक्ष की तरफ से रंजीत लोधी ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने महेश, गिरधारी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से महेश कुमार ने आरोपी रंजीत लोधी, राकेश, अंशुल और लक्ष्मण के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के खेत आस—पास है। जिसमें आम का पेड़ है। रंजीत पेड़ से आम तोड़ रहा था। इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरु हुई थी।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

किराएदार के दो गुट भिड़े

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इधर, गौतम नगर स्थित शारदा नगर नारियलखेड़ा इलाके में महिलाओं के गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार के मकान में दुर्गावती का परिवार किराए से रहता है। उसका सामने रहने वाली रमा सोनी से पिछले दिनों विवाद हो गया था। इसी विवाद में पहले कहासुनी हो गई थी। उसी बात को लेकर 18 मई को दोबारा हाथापाई हो गई। जिसकी शिकायत परिवार ने प्रमोद कुमार (Pramod Kumar) से कर दी। यह बात दुर्गावती और उसकी बेटी सोना को नागवार गुजरी। दोनों पक्षों ने एक—दूसरे के बाल पकड़कर एक—दूसरे की पिटाई लगा दी। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चाय ठेला पलटाकर दुकानदार को पीटा
Don`t copy text!