Bhopal News: आर्मी जवान की दूसरी पत्नी ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: दो महीने बाद इलाज के दौरान हो गई मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आर्मी जवान की दूसरी पत्नी ने फांसी लगा ली है। घटना स्थल के कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इधर, एक मजदूर की दो महीने चले इलाज के बाद अस्पताल में मौत हो गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) से सामने आई है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पहली पत्नी की हुई थी मौत

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर इलाके में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली थी। एएसआई सोमकुंवर सिंह (ASI Somkunwar Singh) के अनुसार शव की पहचान कैलाश नगर निवासी वैशाली इंगले पति केशव इंगले उम्र 40 साल के रूप में हुई थी। केशव इंगले (Keshav Ingle) आर्मी से रिटायर्ड हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद केशव ने वैशाली से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से एक बेटी है। जो शादी के बाद ससुराल में रह रही है। वैशाली (Vaishali Ingle) से एक बेटा निखिल है। घटना वाली रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वैशाली ने घर में फांसी लगा ली थी। परिवार शोकाकुल होने के कारण परिजनों के बयान नहीं हो सके है।

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

फरवरी में हुआ था हादसा

Bhopal  News
सांकेतिक चित्र

ऐशबाग थाना पुलिस ने बताया कि तृप्ति अस्पताल (Tripti Hospital) से गुरूवार रात साढ़े ग्यारह बजे मौत की खबर मिली थी। एएसआई संजीव सिंह (ASI Sanjiv Singh) ने बताया शव की पहचान अरविंद मालवीय (Arvind Malviya) उम्र 22 साल के रूप में हुई है। वह सीहोर का रहने वाला था। उसको गोविंद गार्डन में गुप्ता के मकान में पुताई का ठेका मिला था। घटना 18 फरवरी, 2021 की है। वह रस्सी का झूला बनाकर तीसरी मंजिल पर पुताई करते वक्त नीचे गिर गया था। उसके इलाज का सारा खर्चा गुप्ता उठा रहे थे। गुरूवार इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति फांसी पर झूला
Don`t copy text!