Bhopal News: वयोवृद्ध जेल बंदी की मौत

Share

Bhopal News: हत्या के मामले में दो दशक से जेल में था बंद

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। वयोवृद्ध समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Suspicious Death) हो गई है। वह हत्या के मामले में दो दशक से जेल में बंद था। इधर, पांच दिन पुरानी लाश डैम से पुलिस ने बरामद की है। दोनों मामले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के गांधी नगर और देहात क्षेत्र के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ऐसे हुई मौत

गांधी नगर थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने 22 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान जोगी सिंह पिता राम सिंह उम्र 75 साल के रूप में हुई है। वह मूलत: जिला बैतूल के आमला का रहने वाला था। जोगी सिंह (Jogi Singh) को 2002 में होशंगाबाद जेल से हत्या के मामले में सजा हुई थी। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसे होशांगाबाद की जेल से भोपाल जेल में भेज दिया था। एक महीने पहले उसके पेट का आपरेशन हुआ था। इसके अलावा दूसरी अन्य बीमारियों से भी वह घिरा हुआ था। इस कारण उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। गांधी नगर पुलिस मर्ग 04/22 दर्ज किया है। इस मामले में न्यायिक जांच की जांच की जा रही है।

जयपुर जाने का बोलकर निकला

इधर, ग्राम झिरिया खेड़ा घोड़ा पछाड़ डैम में एक व्यक्ति के शव होने की सूचना दीपक ठाकुर ने 22 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे दी थी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 09/22 दर्ज किया है। मृतक की पहचान मोहन बंजारा पिता बने सिंह बंजारा उम्र 35 साल के रूप में हुई है। वह अर्जुन नगर में रहता है। ग्राम झिरिया के पास परिवार मिट्टी खोदने का काम करते थे। पुलिस ने बताया वह शराब पीने का आदी थी। परिजनों को मोहन बंजारा 18 फरवरी को जयपुर जाने का बोलकर निकला था। कुछ लोगों ने परिजनों को बताया था कि उसके पति को उन्होंने डैम में जाते हुए देखा है। तभी से परिजन उसे आसपास और पानी में तलाश रहे थे। लाश चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। शव पीएम ​के बाद परिजनों को सौंप दिए है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जाचं के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में घुसकर मनचले ने की शादीशुदा महिला से छेड़छाड़

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!