Bhopal News: बलात्कार की एफआईआर कराने वाली पीड़िता के घर हमला

Share

Bhopal News: पारिवारिक कुनबे की लड़ाई में पार्टी बन गई पुलिस, एक सप्ताह में दूसरी एफआईआर दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एफआईआर लिखने के पहले पुलिस को आगे—पीछे बहुत पड़ताल करनी होती है। मामला महिला का हो तो पुलिस रिस्क नहीं लेती। इसके अदालत में अच्छे—बुरे परिणाम निकलते है। लेकिन, भोपाल देहात क्षेत्र के बैरसिया थाने में ऐसा ही एक मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया। दरअसल, एक महिला ने अपनी रंजिश निकालने के लिए बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद दो परिवार एक—दूसरे के सामने हो गए। महिला अभी भी अपनी गलती के कारण दहशत में हैं। वह परिवार से अलग रह रही है।

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 22 फरवरी की शाम लगभग छह बजे 118/22 धारा 379/458/294/427/440/34 (चोरी करना, बुरी नीयत से घर में घुसना, गाली—गलौज्, तोड़फोड़, इरादतन हमला करना और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में तीन आरोपी है। जिसकी अब तक​ गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायत 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनकी गैर हाजिरी में घर में घुस आए थे। उन्होंने घर में बंधी भैस और पाड़ा ले गए हैं। इस दौरान उन्होेंने घर में तोड़फोड़ भी की है। पीड़िता ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ एक सप्ताह पहले बैरसिया थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। जब इस बात की भनक आरोपी को लगी तो वह गुस्से में उसके दोनो भा​ईयों के साथ घर में घुस गया था।

यह है भीतर की कहानी

उसका बोलना था उसने पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना नहीं की है। इसके बावजूद उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। पीड़िता की छोटी बहन उसके पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहने लगी है। बहन की इस हरकत से महिला नाराज थी। दोनों को समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनीं तो महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में बलात्कार की एफआईआर दर्ज करा दी। इस मामले में कितनी सच्चाई है। इस बात का पुलिस अब पता लगा रही है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद की साफ होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  जो भी बचाने आया उसको चाकू मारा

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!