Bhopal Road Mishap: गाय को बचाने में गई जान

Share

Bhopal Road Mishap: सड़क दुर्घटना में जख्मी मनमोहन समेत दो व्यक्तियों की मौत

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Mishap) में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में मौत होने के समाचार है। दोनों घटनाएं पुरानी थी। जख्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। एक हादसे में दुर्घटना गाय के टकराने की वजह से हुई थी। दोनों घटनाओं में होने वाली मौत एक ही अस्पताल में हुई है।

दोनों घटनाएं बैरसिया में हुई

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि मिसरोद स्थित गणेश नगर निवासी मनोज वंशकार (Manoj Vanshkar) पिता कृष्ण वंशकार (30) 2 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए थे। वे घटना तारीख को बाइक से रुनाहा गांव की तरफ से बैरसिया होते हुए भोपाल आ रहे थे। उनकी बाइक की रफ्तार अधिक थी। सामने अचानक गाय आ गई। बाइक में बेटा नीरज और बेटी भी सवार थी। गाय को देखकर वे बाइक पर नियंत्रण खो बैठे। नतीजतन, बाइक समेत वे सड़क पर गिर गए। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए करोंद स्थित साई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 10 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे उनकी मौत हो गई।

एक ही अस्पताल में दो मौत

Khandwa Road Accident
सांकेतिक चित्र

इसी थाना क्षेत्र में गांव नरेला दामोदर चौकी ललरिया क्षेत्र में मनमोहन साहू (Manmohan Sahu) पिता प्रभुलाल साहू (35) निवासी नरेला दामोदर की बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल को रात करीब साढ़े 8 बजे घर लौटते समय बाइक फिसलने से मनमोहन को सिर समेत शरीर में गंभीर चोट आई थी। मनमोहन साहू को उसके भतीजे राजीव साहू पिता कमलेश उम्र 30 साल ने साई अस्पताल (Sain Hospital Karond) में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान 10 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े सात बजे मनमोहन की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आपदा के दौरान तकनीक बचाती है जान

यह भी पढ़ें: भोपाल कलेक्टर ने कोरोना का संक्रमण बताकर कोलार में लॉक डाउन लगा दिया लेकिन यहां के अस्पताल में तो हालात हैरान कर देने वाले हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!