Anand Nagar Suicide: आर्थिक तंगी से जूझकर आत्महत्या करने वाले मुखिया ने भी दम तोड़ा

Share

Anand Nagar Suicide: कर्जदारों के खिलाफ बयान देने के बाद जीवन से संघर्ष हार गया

Anand Nagar Suicide
कर्जदारों से तंग आकर आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने वाला यह परिवार जिसने सैल्फी ली थी। इसी तस्वीर के साथ वीडियो भी वायरल की थी।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छह दिन पहले चूहा मार दवा खाकर सामूहिक आत्महत्या कांड (Anand Nagar Suicide) के मुखिया की भी मौत हो गई। यह घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसमें चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण से भाजपा सरकार की भी काफी किरकिरी हुई। दरअसल, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णा गौर घटना के बाद पीड़ित परिवार को दो लाख रुपए का चेक भेंट करने गई थी। जिसकी तस्वीर वायरल करके जमकर आम नागरिकों ने आलोचना की थी।

जानवरों को भी दिया था जहर

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 23 नवंबर को गायत्री अस्पताल (Gaytri Hospital) से उन्हें मालूम हुई थी। घटना वाले दिन 16 वर्षीय प्रीति जोशी और 80 वर्षीय नंदनी जोशी (Nandani Joshi) की मौत हो गई थी। परिवार के पांच लोगों ने एक साथ जहर खाया था। प्रीति जोशी भेल शिक्षा मंडल से संचालित विक्रम स्कूल (Vikram School Student) में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। परिवार ने यह कदम उठाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। चूहा मार दवा के सेवन में किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए कोल्डड्रिंक समेत अन्य सामान का भी इंतजाम था। इसके बाद परिवार ने बकायदा वीडियो बनाकर उसको वायरल भी किया था। इससे पहले पालतू जानवरों को भी जहर दिया गया था। यह सनसनीखेज घटना जब प्रकाश में आई उस दिन भाजपा संगठन, विधायकों और सांसदों का कार्यक्रम मिंटो हॉल में चल रहा था।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: वनरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

इन्हें बनाया गया है आरोपी

Anand Nagar Suicide
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

प्रीति और नंदनी की मौत के बाद अगले दिन ग्रीष्मा जोशी ने भी दम तोड़ दिया। वह एलएनसीटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। फिर उसके बाद पिता संजीव जोशी (Sanjeev Joshi) ने भी दम तोड़ दिया। संजीव जोशी ने मृत्यु से पूर्व पुलिस को बयान दिए थे। इस घटना की एकमात्र चश्मदीद अर्चना जोशी (Archana Joshi) ने भी 29 नवंबर की सुबह लगभग सात बजे दम तोड़ दिया। इस पूरे कांड में अब तक चार व्यक्तियों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग 64—65—68—69 और 70/21 दर्ज किया है। पुलिस ने प्रीति जोशी और नंदनी जोशी की मौत के बाद ही 26—27 नवंबर की दरमियानी रात सवा एक बजे 1201/21 धारा 294/306/34/3/4 (गाली—गलौज, आत्महत्या के लिए उकसाना, एक से अधिक आरोपी और कर्ज अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इस प्रकरण में आरोपी बबली दुबे (Babli Dubey), उसकी बेटी रानी, बबली की अशोका गार्डन में रहने वाली रिश्तेदार उर्मिला गौड (Urmila Goud) और बबली गौड है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Anand Nagar Suicide
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   TI Suicide News: इंदौर में भोपाल टीआई की खुदकुशी मामले में छुपे हैं कई राज
Don`t copy text!