Bhopal News: सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत 

Share

Bhopal News: देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया इलाके में हुई अलग—अलग दो घटनाएंBhopal News

सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटोभोपाल। सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया इलाके की है। दोनों घटनाएं अलग—अलग स्थानों पर हुई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। हादसे में दो व्यक्ति भी जख्मी हुए थे। जिन्हें सामान्य चोट होने के कारण अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

कंटेनर का ड्रायवर मौके से भागा

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार रत्ना जाटव पुत्री गोकुल उम्र 16 16 साल मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले की रहने वाली है। वह अपने परिजनों के साथ भोपाल आई थी। कल सुबह बाइक से तीनों लोग वापस विदिशा जा रहे थे। तभी विदिशा से भोपाल आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रत्ना जाटव (Ratna Jatav) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने कंटनेर का पीछा करके चालक को पकड़ना चाहा। लेकिन, वह कंटनेर को घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लावारिस छोड़कर भाग गया। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 16/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह सूचना हमीदिया अस्पताल से 16 अप्रैल की सुबह 7 बजे डॉक्टर धोसीस (Dr Dhosis) ने पुलिस को दी थी।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इसी तरह एक अन्य सड़क दुर्घटना (Bhopal News) में मौत की सूचना 16 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर अहिरवार (Dr Ahirwar) ने दी थी। मृतक बिहारीलाल बंजारा (Bihari Lal Banjara) सुखी सेवनिया का रहने वाला था। वह प्राइवेट काम करता है। रात में वह अपने काम से वापस घर लौट रहा था। रात दस बजे उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक का पता नहीं चला है। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 17/22 दर्ज कर वाहन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होली वाले दिन महिला के घर घुसा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!