Bhopal News: दुकान में बंद नाबालिग को रिहा कराया

Share

Bhopal News: राहगीर ने सुनी थी आवाज, कर रहा था नाबालिग से गंदी हरकत

Bhopal News
                      ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छेड़छाड़ की घटनाओं से जुड़ी है। एक घटना में पीड़िता नाबालिग (Minor Girl Bulling News) है। जिसको दुकान के भीतर बंद कर लिया गया था। उसके शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे राहगीर ने उसकी जान बचाई। जबकि दूसरे मामले का आरोपी रिश्तेदार है। वह महिला से शारीरिक संंबंध (Bhopal Molestation News) बनाने के लिए बोलता था।

राहगीर ने सुनी आवाज

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि 10—11 अगस्त की दरमियानी रात लगभग तीन बजे धारा 354/7/8 (छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट) का मामला दर्ज किया है। शिकायत सोनू प्रजापति (Sonu Prajapati) नामक एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है। उसने बताया घटना वाली रात करीब 11 बजे वह नदीम रोड़ कॉम्पलेक्स से निकल रहा था। तभी एक लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी। उसने देखा तो एक दुकान का दरवाजा बंद था। लेकिन, उसकी लाईट जल रही थी। उसने दुकान का दरवाजा खोलकर देखा तो एक व्यक्ति लड़की का हाथ पकड़ा हुआ था। पूछने पर वह हड़बड़ा रहा था। फिर लड़की से पूछा तो उसने बताया वह दुकान में दुपट्टा लेने आई थी। तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर दुकान में अंदर कर लिया और गेट बंद कर दिया।

शारीरिक संबंध बनाने बोला

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

सोनू प्रजापति ने बताया आरोपी ने नाम पूछने पर मोहम्मद मंसूर खान (Mohd Mansoor Khan) पिता मोइन खान उम्र 33 साल बताया। वह खानू गांव कोहेफिजा इलाके में रहता है। उसकी नदीम रोड़ में दुपट्टों की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया हैैं। इधर, भरत नगर निवासी 26 वर्षीय महिला ने पड़ोस में रहने वाले ननदोई के खिलाफ 354क/294 (छेड़छाड़ और गाली गलौज) का मामला दर्ज कराया हैं। पीड़िता ने बताया आरोपी उससे शरीरिक संबंध बनाने के लिए बोल रहा था। विरोध करने पर वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। शाहपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Beach Of Trust: ट्रायल के बहाने ले भागा बाइक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!