Bhopal News: ईओडब्ल्यू सिपाही की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज

Share

Bhopal News: शहर से बाहर गए माता—पिता के मकान का ताला तोड़कर माल ले गए चोर

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरागढ़ इलाके से मिल रही है। यहां आर्थिक प्रकोष्ठ विंग ईओडब्ल्यू के सिपाही ने चोरी (Bhopal Theft Case) का केस दर्ज कराया है। घटना उनके माता—पिता के मकान में हुई है। दोनों इस वक्त काम से दूसरे शहरों में मौजूद है। घर से फिलहाल नकदी 51 हजार रुपए चोरी (Bhopal Stolen Case) जाने की जानकारी सार्वजनिक हुई है। बाकी सामानों की सूची माता—पिता के आने पर दी जाएगी।

जेवरात भी हैं गायब

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया 10 अगस्त रात करीब साढ़े नौ बजे संत इंकलेव कैलाश नगर में ताला टूटने की खबर मिली थी। मामले में पुलिस ने धारा 457/380 (रात मेें चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत रमन सिंह (Raman Singh) ने दर्ज कराई है। वे कोहेफिजा स्थित दाता कॉलोनी में रहते है। वह ईओडब्ल्यू में आरक्षक हैं। जिस मकान में चोरी हुई वहां उनके माता—पिता रहते हैं। घटना के दौरान पिता जबलपुर और मां कानपुर गई थी। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन पर रमन सिंह को चोरी होने की जानकारी दी थी। उसने पुलिस को बताया कि घर का ताला टूटा था। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 51 हजार रूपए गायब थे। इसके अलावा सोने—चांदी के जेवरात भी नहीं मिले हैं। जिनकी जानकारी उनके माता—पिता को ही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: दस महीने चक्कर काटने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Don`t copy text!