Bhopal News: बारह साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

Share

Bhopal News: भेल में कभी इस ट्रांसपोर्टर की तूती बोलती थी अब पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वालों को तलाश रही जानिए क्यों

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह बिलकुल सही घटना है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अवधपुरी थाने का है। पुलिस को 31 मामलों के फरियादी की तलाश है। उनकी कोई जानकारी न होने से पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल में डाल दिया। इनमें से एक आरोपी ट्रांसपोर्टर था। जिसकी भेल में काफी तूती बोलती थी। इसकेे अलावा दूसरा आरोपी बिल्डर है। दोनों के खिलाफ 31 वारंट जारी हुए थे।

ट्रांसपोर्ट का कर रहा था काम

अवधपुरी थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि अजय कुमार चतुर्वेदी पिता गौरी शंकर चतुर्वेदी उम्र 47 को बनारस (Varanasi) के देवरिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले भोपाल में अवधपुरी स्थित ऋषिपुरम फेस—1 में रहता था। उसके खिलाफ चैक बाउंस के 18 प्रकरण दर्ज है। जिसमें वह 2009 से फरार चल रहा था। उसका भोपाल में अंजना ट्रांसपोर्ट (Anjana Transport) के नाम से कारोबार था। आरोपी अजय कुमार चतुर्वेदी (Ajay Kumar Chaturvedi) की एक जमाने में 70—80 बसें चलती थी। अधिकांश बसें भेल में अटैच थी। उसकी कई संपत्तियां बैंक ने या तो सीज कर ली थी या फिर उसको नीलाम कर दिया था। अजय कुमार चतुर्वेदी की तलाश पुलिस को एक साल से थी। भोपाल में उसके कई रिश्तेदार अभी भी रहते हैं। जिनकी मदद से उसका सुराग पुलिस को मिला था।आरोपी बनारस में भी ट्रांसपोर्ट का ही काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हाथ टूटने की रिपोर्ट आने पर दर्ज हुई एफआईआर

दिखाया था आशियाने का सपना

दूसरा आरोपी अनिल पाटिल पिता भीकाजी पाटिल उम्र 61 साल है। उसको पुलिस ने पुणे (Pune) से गिरफ्तार किया है। आरोपी जय भवानी इंटरप्राइजेस में अफसर था। वह पहले बीडीए रोड स्थित सुरभि विहार में रहता था। चेक बाउंस के मामलों के बाद उसने अपना ठिकाना हबीबगंज स्थित मानसरोवर काम्पलेक्स में बना लिया था। वहां से भी आरोपी 2013 में फरार हो गया था। उसके खिलाफ 13 चेक बाउंस के केस चल रहे थे। आरोपी पहले बिल्डर का काम करता था। उसने आशियाना दिलाने का झांसा देकर कई लोगों के साथ ठगी की वारदात की थी। पुलिस ने अनिल पाटिल (AnilPatil) और अजय कुमार चतुर्वेदी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस को अभी मामले के 31 पीड़ितों की तलाश है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!