Bhopal News: सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत

Share

Bhopal News: तीनों घटनाओं में जिन वाहनों से दुर्घटनाएं हुई उसको लेकर स्थिति नहीं हुई साफ, ऑटो की टक्कर से जख्मी व्यक्ति ने भी दम तोड़ा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग तीन हादसों में जख्मी वृद्ध महिला समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह तीनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News)  शहर के मिसरोद, कोलार रोड और श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की है। जबकि भोपाल देहात में स्थित सुखी सेवनिया में हुए हादसे में जख्मी एक व्यक्ति की लगभग पौने दो महीना बाद मौत हो गई। पुलिस को सभी मामलों में दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों का सुराग नहीं मिला है।

मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहीं थीं

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार 03 मई की अपरान्ह चार बजे सड़क पार कर रही पुष्पा शर्मा पत्नी शिव प्रसाद शर्मा उम्र 80 साल को ट्रक (Truck) ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वृद्ध महिला के साथ पति शिव प्रसाद शर्मा (Shiv Prasad Sharma) भी थे। दोनों विदिशा (Vidisha) जिले के गंजबसौदा के रहने वाले हैं। यहां शीतल धाम (Sheetal Dham) में रहने वाली बेटी के पास दंपति रहते हैं। बस से उतरकर दोनों दंपति वहीं जा रहे थे। इलाज के दौरान शाम सात बजे पुष्पा शर्मा (Pushpa Sharma) ने दम तोड़ दिया। मामले की जांच एएसआई छत्रपाल सिंह (ASI Chatrapal Singh)  कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 32/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी टक्कर मारने वाले ट्रक का पता नहीं चल सका है। इधर, श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) स्थित गांधी भवन के सामने स्मार्ट सिटी रोड (Smart City Road)  पर तेज रफ्तार बाइक (Bike) ने पैदल जा रही सावित्री ठाकुर पत्नी स्वर्गीय चांद सिंह उम्र 78 साल को टक्कर मार दी। घटना रविवार शाम लगभग चार बजे हुई थी। घटना के वक्त सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur) मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहीं थीं। टक्कर मारने वाला बाइक सवार स्मार्ट सिटी अस्पताल (Smart City Hospital) में वृद्धा को भर्ती कराकर भाग गया था। वहां इलाज के दौरान रात में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। श्यामला हिल्स पुलिस ने अभी मर्ग 05/26कायम किया है। मामले की जांच एसआई मोहन शर्मा (SI Mohan Sharma) कर रहे हैं। इधर, कोलार रोड (Kolar Road) स्थित महाबली नगर (Mahabali Nagar) के नजदीक शिव स्वीट (Shiv Sweet) के नजदीक ऑटो (Auto) में सवार होकर घर जा रही दीप शिखा राव पिता बसंत राव उम्र 40 साल की मौत हो गई। वह प्रायवेट नौकरी करती थी और कोलार रोड स्थित प्रियंका नगर (Priyanka Nagar) में रहती थी। घटना 2 मई को हुई थी। दीप शिखा राव (Deep Shikha Rao) जिस ऑटो में सवार थी उसमें तीन अन्य महिलाएं भी थी जो हादसे में जख्मी हुई थी। उसका तभी से जेके अस्पताल (JK Hospital) में इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान 04 मई की सुबह उसने दम तोड़ दिया। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 33/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ऑटो अचानक सामने आई कार (Car) को बचाने के प्रयास में पलट गया था। जबकि नागरिकों से पता चला है कि ऑटो में किसी कार ने टक्कर मारी थी। हालांकि अभी तक दुर्घटना की ठोस वजह अभी पता नहीं चल सकी है। वहीं सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में जख्मी व्यक्ति ने 04 मई की सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना 12 मार्च को चोपड़ा कला गांव के पास हुआ था। हादसे में बाइक (Bike) सवार संतोष अहिरवार पिता हल्कूराम अहिरवार उम्र 35 साल जख्मी था। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में रहता था। संतोष अहिरवार (Santosh Ahirwar) मजदूरी करता था। दुर्घटना किसी लोडिंग ऑटो चालक की लापरवाही से हुई थी। जिसके बारे में पुलिस को अभी तक सुराग नहीं मिला है। हादसे के बाद से संतोष अहिरवार पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में भर्ती था। उसकी इलाज के दौरान 04 मई की सुबह मौत हो गई है। जिसमें सुखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग 25/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!