Bhopal News: परामर्श केंद्र के बाहर दिया तीन तलाक

Share

Bhopal News: पीड़िता को ससुराल में ननदोई ने की थी छेड़छाड़, पति ने समझाने की बजाय पत्नी को मायके भेज दिया था

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। परामर्श केंद्र के बाहर सुलह के लिए बुलाए गए पति ने तीन बार पत्नी को तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। जिसकी शिकायत भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाने में की गई थी। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी ननदोई पर छेड़छाड़ की धारा लगाई गई है। इस मामले में अन्य आरोपी भी बनाए गए हैं। आरोपी परिवार दिल्ली में रहता है।

इस कारण घर में हो रही थी पारिवारिक कलह

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता भोपाल शहर के कोतवाली (Kotwali) इलाके में रहती है। उसकी शादी अक्टूबर, 2021 में दिल्ली में रहने वाले शेख एस अहमद (Shaikh S Ahemad) के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसे ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। वह डेढ़ साल से मायके में रहने को मजबूर थी। उसने ससुराल के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके लिए परामर्श केंद्र में सुलह की कोेशिश की जा रही थी। इसके लिए 9 जनवरी को भोपाल में काउंसलिंग रखी गई थी। पति दिल्ली (Delhi) से तो आया लेकिन उसने उसे साफ ले जाने से इनकार कर दिया। इसके अलावा परामर्श केंद्र से बाहर आकर महिला को तीन बार तलाक बोल दिया। पुलिस ने 17/24 धारा498—ए/354/506/34/3/4/4 प्र(ताड़ना, छेड़छाड़, धमकाना, एक से अधिक आरोपी, दहेज अधिनियम और मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। यह प्रकरण 10 जनवरी की शाम लगभग साढ़े छह बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई शिल्पा गौरव (Shilpa Gaurav) कर रही हैं। पीड़िता की उम्र 26 साल है। आरोपियों में पति शेख एस.अहमद के अलावा रेशमा अहमद, शामिया अहमद और बिलाल को बनाया गया है। आरोपी ननदोई बिलाल पर पीड़िता ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। यह बात उसने पति को बताई थी। लेकिन, पति ने उसे चुप रहने के लिए बोला था। इसी बात को लेकर घर में पारिवारिक कलह होने लगी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एसएएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
Don`t copy text!