Bhopal News: ट्रांसपोर्ट संचालक के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर

Share

Bhopal News: फिजियोथेरेपिस्ट युवती से शहर की कई होटलों में दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ ट्रांसपोर्ट संचालक के बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ऐसा पिछले दो साल से कर रहा था। आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। उसके बुधनी में होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है।

रायसेन की रहने वाली पीड़िता

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार 2 जून की दोपहर लगभग बारह बजे धारा 376 2एन/506 (कई बार बलातकर और धमकाने) का केस दर्ज किया है। पीड़िता 22 वर्षीय युवती है जो पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। वह लिव इन रिलेशन में आरोपी कुलदीप नाथ (Kuldeep Nath) के साथ रह रही थी। वह ट्रैवल्स संचालक है। पीड़िता मूलत: रायसेन (Raisen) की रहने वाली है। वह वृंदावन नगर इलाके में रहती है। आरोपी अपनी ही कार से उसको अलग—अलग जगह ले जाता था। उसने अयोध्या नगर, एमपी नगर के अलावा पचमढ़ी की होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है। आरोपी के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह आनंद नगर में रहता है।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: नगर निगम ड्रायवर सोता रहा, सामान बटोर ले गए बदमाश
Don`t copy text!