Bhopal News: शादी के तीन महीने बाद की दूसरी शादी

Share

Bhopal News: प्रताड़ित महिला ने पुलिस से मांगी मदद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के तीन महीने बाद एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर की है। जिसमें पीड़ित ने महिला थाना पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति के अलावा सास—ससुर को भी बनाया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह पीएडंटी कॉलोनी में रहती है। उसकी शादी रायसेन (Raisen) में रहने वाले व्यक्ति के साथ 12 जून, 2019 को हुई थी। दो महीने बाद ही आरोपी परिवार पीड़िता को प्रताड़ित करने लगा। महिला थाने में मामले की जांच एसआई मोनिका सिंह (SI Monika Singh) कर रही है। शादी के दो महीने बाद आरोपी पति, सास और ससुर दहेज में 10 लाख रूपए की मांग करने लगे। इस रकम को लाने के लिए आरोपियों ने उसको मायके भेज दिया। जिसके बाद आरोपी पति गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। जबकि उसने पहली पत्नी को तलाक ही नहीं दिया था। महिला थाना पुलिस ने 3 नवंबर की शाम लगभग छह बजे 351/23 धारा 498/ए/494/506/34/3/4 (प्रताड़ना, दूसरी शादी करना, धमकाना एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: कमरे की टूटी खिड़की से डंडा डालकर छेड़ा
Don`t copy text!