Bhopal News: टीवी तेज आवाज में करके फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पीएचई कर्मचारी के बेटे ने उठाया आत्मघाती कदम

Bhopal News
निशातपुरा थाना, भोपाल जिला— फाइल चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगा ली है। इधर, दो अन्य व्यक्तियों की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 14 जून की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे गोया कॉलोनी में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की खबर मिली थी। यह सूचना पुलिस को दौलतराम ने दी थी। उसने बताया था कि बेटे अरुण उम्र 20 साल ने फांसी लगा ली है। सुबह नाश्ता करके वह अपने कमरे में चला गया था। आवाज तेज करके वह टीवी देख रहा था। ऐसा वह अक्सर करता था। पिता पीएचई में नौकरी में करते हैं। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। इधर, गांधी नगर थाना पुलिस को कमला नेहरु गैस राहत अस्पताल से वर्षा अहिरवार पति मोनू अहिरवार उम्र 26 साल की मौत की खबर मिली थी। उसको तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए थे। मौत को लेकर अभी कोई ठोस वजह पता नहीं चली है।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

घबराहट आने पर ले गए थे अस्पताल

Bhopal News
File Image

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 14 जून की दोपहर लगभग तीन बजे रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान दीपक वंशकार पिता शिवलाल वंशकार उम्र 45 साल के रुप में हुई। वह रेलवे पटरी के नजदीक ईश्वर नगर इलाके में रहता था। दीपक वंशकार (Deepak Vanshkar) पुताई का काम करता था। परिवार मूलत: टीकमगढ़ का रहने वाला है। पटरी पार करते समय वह ट्रेन से टकरा गया था। सूचना पुलिस को अभिषेक वंशकार ने दी थी। इसी तरह बागसेवनिया थाना पुलिस एक अन्य मर्ग कायम किया है। सूचना जेपी अस्पताल से मिली थी। मृतक मुबीन पिता मोहम्मद मुकीम उम्र 40 साल है। वह नीम वाली सड़क जिंसी में रहता था। मुबीन आरआरएल तिराहे के नजदीक साफ—सफाई करते वक्त घबराहट आने के बाद वह गिर गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बदमाश ने कांट्रैक्टर को धमकाया
Don`t copy text!