Bhopal News: युवती के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: विधवा मां के साथ रहने वाली बेटी को अकेला पाकर करते थे तीन आरोपी परेशान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कोहेफिजा इलाके से मिल रही है। यहां एक युवती को तीन बदमाश लंबे समय से परेशान कर रहे थे। आरोपी आते—जाते महिला को छेड़छाड़ करने के साथ गंदे इशारे करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया है।

नाली को लेकर करते थे विवाद

कोहेफिजा थाना पुलिस ने 14 जून की शाम लगभग साढ़े पांच बजे धारा 509 अश्लील हरकत के तहत केस दर्ज किया है। यह घटना 13 जून की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी। इस मामले का आरोपी साहब (Sahab), साजिल और शान (Shan) है। दोनों परिवारों के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़िता अपनी विधवा मां के साथ रहती है। आरोपी अकेला पाकर 33 वर्षीय पीड़िता को अश्लील इशारे करते थे। ऐसा वह कई बार कर चुके थे। लोकलाज के भय से पीड़िता घटना छुपा रही थी। लेकिन, 13 जून को आरोपियों ने कुछ ज्यादा ही उसके साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट से झुलसकर मौत
Don`t copy text!