Bhopal News: ​मिलन होटल में महिला के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: महाराष्ट्र से भोपाल लाया था आरोपी, रेलवे स्टेशन पर मिली थी महिला

Bhopal News
महिला पर घरेलू हिंसा और यौनात्याचार— साभार चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला के साथ हुई बलात्कार की एक सनसनीखेज घटना से जुड़ी है। पीड़िता मूलत: महाराष्ट्र की रहने वाली है। आरोपी होटल में बलात्कार करने के बाद पीड़िता को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया था। पुलिस होटल के रिकार्ड से आरोपी का पता लगा रही है।

पढ़ना नहीं जानती है पीड़िता

मंगलवारा थाना पुलिस के अनुसार 14—15 जून की रात लगभग रात लगभग 12 बजे बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। यह घटना मिलन होटल में अंजाम दी गई थी। शिकायत 35 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। आरोपी राजू रामलाल भटोरिया (Raju Ramlal Bhatoriya) है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके में रहती है। आरोपी से मुलाकात सिंघाड़ा बनाने वाली कंपनी में पहचान हुई थी। आरोपी महाराष्ट्र (Maharashtra) से पीड़िता को भोपाल लेकर आया। यहां उसके साथ बलात्कार करने के बाद भोपाल रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। पीड़िता निरक्षर है और उसके पास केवल मोबाइल नंबर है। जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

जीआरपी पुलिस लेकर आई थाने

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

आरोपी ने होटल (Bhopal Milan Hotel Rape News) में उसके साथ तीन बार बलात्कार किया। पुलिस आरोपी की पड़ताल के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी होटल में जिस पहचान से ठहरा था उसके बारे में सबूत जुटाया जा रहा है। पीड़िता भोपाल जीआरपी पुलिस को मिली थी। जहां उसे घटना बताने पर मंगलवारा थाने लाया गया था। आरोपी राजू रामलाल भटोरिया मजदूरों को कंपनियों में नौकरी दिलाने का काम करता था। वह पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने भोपाल लाया था। वह पहले भोपाल आया या नहीं यह उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Appointment Scam: बीमॉक लेखापाल की नियुक्ति में घोटाला
Don`t copy text!