Bhopal News: दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज 

Share

Bhopal News: एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, पति करता था परेशान तो पत्नी ने पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। अब उसका पति उसे कई बातों को लेकर परेशान करता है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताई यह सरकारी भाषा

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 1 मार्च 2023 से 6 मई 2024 के बीच हुई है। जिसकी शिकायत 20 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता मंगलवारा (Mangalwara) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की जनवरी 2023 में कृष्णा नगर में शादी हुई थी। उसने परिजनों की मर्जी के खिलाफ मुस्लिम रीति—रिवाज से लव मैरिज की थी। पुलिस का कहना है कि उसका पति मायके से दहेज लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। हालांकि यह सरकारी भाषा बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने पति—पत्नी के बीच घरेलू हिंसा की दूसरी वजह बताई है। मामले की जांच एसआई सृष्टि गुप्ता (SI Srishti Gupta) कर रही हैं। पुलिस ने 188/24 धारा 498—ए (प्रताड़ना का मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fake Currency news
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छेड़छाड़ की एक एफआईआर जिसमें छुपे है कई राज
Don`t copy text!