Bhopal News: विधवा को कर रहा था बदनाम, थाने पहुंची महिला

Share

Bhopal News: चरित्र को लेकर कर रहा था दुष्प्रचार, विरोध  किया तो धमकाने लगा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विधवा महिला के चरित्र पर उंगली उठाते हुए एक व्यक्ति ने उसे कॉलोनी में बदनाम कर दिया। वह उस पर बुरी नजर भी रखता था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। शराब के नशे में आरोपी ने विधवा महिला के घर पहुंचकर उससे गाली—गलौज के साथ छेड़छाड़ भी की। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले के आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस कारण पुलिस से मांगी मदद

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 13 नवंबर के अपरान्ह लगभग साढ़े चार बजे 887/22 धारा 354—ए/506 छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज किया है। शिकायत 28 वर्षीय विधवा महिला ने दर्ज कराई है। महिला के पति का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। महिला का एक बेटा भी है। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक सुनंदा (HC Sunanda) ने बताया कि इस मामले के आरोपी निखिल ने शराब के नशे में विधवा महिला के घर के सामने आकर हंगामा खड़ा कर दिया था। निखिल ने उसे गाली—गलौज करते हुए घर से बाहर बुलाया। उसके बाहर निकलने पर उसने पूरी कॉलोनी के सामने उसके चरित्र पर उंगली उठाई। महिला ने शिकायत करने की बात कही तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उससे हाथापाई करने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: सांप की दहशत में खाई गोली, बनी मौत की वजह
Don`t copy text!