Bhopal Booling Case: नाजायज रिश्ते को ठुकराया तो छपाक की धमकी

Share

पीड़िता का पति है विकलांग, टिफिन सेंटर के भरोसे चलता है परिवार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal Booling Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) आपको छपाक शब्द याद न हो। इसलिए पहले उसकी यादें ताजा करा दे। छपाक एसिड अटैक (Acid attack) पर बनी फिल्म का शीर्षक है। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई थी। इस फिल्म प्रमोशन के लिए वे जेएनयू हिंसा में भी फंस गई थी। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime Against Acid attack Case) से सामने आया हैं। यहां एक मनचले ने विवाहित महिला जिसको वह लंबे अरसे से परेशान कर रहा था उसको धमकी दी है। उसने कहा है कि वह विकलांग पति और बच्चों को छोड़कर (Bhopal Molestation Case) उसके साथ नहीं आई तो वह एसिड छपाक (Acid Splash) डाल देगा। मामला थाने पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर, अशोका गार्डन थाने में भी महिला ने घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें: स्कूल के प्रबाधन ने फेका छात्रा पर तेजाब

हनुमागंज थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि महिला से अश्लील हरकत कर जान से मारने की धमदी देने का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि वह हनुमागंज इलाके में रहती है। उसके पति विकलांग है उसके दो बच्चे भी है। वह कम पढ़ी लिखी है। इस कारण उसको टिफिन सेंटर में काम करना पड़ता है। वह मंगलवारा क्षेत्र में हैं। कुछ दिनों बाद महिला का पीछा करते हुए आरोपी अबुसहद (Abusahad) मिला। वह अक्सर उसका पीछा करता था। आरोपी जानता था कि वह टिफिन सेंटर में काम करती है। उसके जरिए उसकी मोबाईल नंबर भी निकाल लिया था। अबुसहद ने महिला को फोन करके बोला की वह उसको पसंद करता है। उससे शादी करना चाहता है। आरोपी की बात सुनकर महिला ने उसे घर की स्थिति बतलाई थी।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: कह रहे थे हम हमारा हक मांग रहे, लाठी पड़ी फिर हुई एफआईआर

यह भी पढ़ें: युवती के घर में घुसा आरोपी अश्लील करत करते पति ने पकड़ा

सारी बात जानने के बाद अबुसहद ने उसे कुछ नहीं कहा। दो—तीन दिन बाद फिर उसने महिला को फोन किया और बोला की वह उसे 20 हजार रुपए देगा। बस वह उसके घर वालों को छोड़कर उसके साथ चले। यह बात सुनकर महिला ने इंकार कर दिया था। महिला के इंकार करते ही अबुसहद ने बोला कि अगर तूने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। यह बात सुनकर महिला डर गई थी। जिसके बाद महिला ने उसके पति को घर जाकर सारी बात बताई थी। पति की सहमति के बाद महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हनुमानगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद से उसकी तलाशी शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुसिल थाना क्षेत्र इलाके से ही अबुसहद की गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि 29 साल की महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि वह अशोका गार्डन इलाके में रहती है। उसका पति मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके पड़ोस में श्तिेदार रहता है। वह महिला पर गलत नीयत रखता था। इस बारे में महिला ने किसी से कुछ नहीं कहा था। एक दिन आरोपी महिला के घर में घुसा और पूछा की उसका पति कहा है। महिला ने बोला की वह अभी काम से घर नहीं लौटा है। जिसके बाद आरोपी ने महिला को बूरी नीयत से पकड़ा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा था। महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आवाज सुनकर उसके बच्चे जो बाहर खेल रहे थे घर में आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं महिला ने उसके पति के आने के बाद सारी आप—बीती बताई थी। अशोका गार्डन थाने में महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लॉक डाउन में घर जाकर शराब की सप्लाई

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!