MP Horse Trading: शिवराज सीएम बनने के लिए कांग्रेस विधायकों पर डाल रहे डोरे

Share

दिल्ली में दिए बयान के बाद एमपी भाजपा विधायक दल की बैठक में दिखा असर, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने किया पलटवार

TCI Exclusive
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फाइल फोटो

दिल्ली/भोपाल। अपने बयानों के चलते मशहूर होने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ताजा बयानों ने राजनीतिक गलियारे में जमकर हल्ला मचा दिया है। यह बयान उन्होंने दिल्ली में दिया। उन्होंने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस विधायकों के साथ खरीद—फरोख्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पास जब सबूत होता है तब चर्चा करता हूं। इसके बाद तो मध्यप्रदेश में हंगामा मच गया। भोपाल में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक थी। इस बैठक में एजेंडा किनारे होकर पूरा मामला दिग्विजय सिंह के बयानों पर चला गया। हालांकि दिग्विजय सिंह के बयानों पर भाजपा के हर छोटे—बड़े नेता ने पलटवार किया हैं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में कमल नाथ सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। चौहान फिर से सीएम बनना चाहते हैं। वहीं नरोत्तम मिश्रा डिप्टी सीएम की शर्त के साथ इस मिशन में लगे हुए हैं। इसके बदले में कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपए का लालच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा पहली किस्त 5 करोड़ रुपए तय की गई है। दूसरी किस्त राज्य सभा चुनाव के वक्त और तीसरी किस्त फ्लोर टेस्ट के वक्त देने का वादा किया जा रहा है। बेहद सधे हुए शब्दों के साथ मुस्कुराते हुए यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में ​मीडिया के सामने लगाए। इसके बाद तो दिल्ली से लेकर भोपाल में हलचल मच गई। यह हलचल जितनी भाजपा में मची थी उससे कहीं ज्यादा कांग्रेस के भीतर भी मची। दरअसल, अगले महीने राज्य सभा चुनाव होने हैं। यहां प्रदेश से तीन सीट हैं जिसको लेकर प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, समेत कई दिग्गज नेता दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि यह भीतरखाने की जा रही है। लेकिन, बाहर मीडिया में बयान देकर इस बारे में इशारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सेंट्रल बैंक की महिला अधिकारी से छेड़छाड़
शिवराज सिंह चौहान फाइल फोटो

कमलनाथ को ब्लैकमेल कर रहे हैं: शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोपों का जवाब देने स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया के सामने आ गए। दरअसल, भोपाल में सोमवार को भाजपा विधायक दलों की बैठ​क थी। यह बैठक 16 मार्च से प्रस्तावित बजट को लेकर बुलाई गई थी। इसमें कुछ बिंदुओं पर रणनीति बनना थी। लेकिन, वह बनती उससे पहले दिग्विजय सिंह के बयानों ने वहां बवाल खड़ा कर दिया। चौहान ने कहा कि मीडिया भी जानता है कि उनके दिमाग में फितूर चलता रहता हैं। भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि यह ओछी मानसिकता के प्रतीक है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह को कोई ऐसा मुद्दा नहीं मिला, जिससे दंगे भड़क जाएं। इसलिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह झूठ बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह की आदत बन गई है कि वे झूठ बोलकर सनसनी फैलाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ को ब्लैकमेल करना चाहते हैं।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Christian Society News: दी इवेंजलिकल लूथरन चर्च पर ईओडब्ल्यू ने मारा छापा
Don`t copy text!