Bhopal Molestation: आधी रात घर में घुसे मजनूं, एक को दबोचा

Share

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश

Bhopal Molestation
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) आधी रात घर में दो मजनूं घूस गए। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation Case) के बैरसिया थाना क्षेत्र की हैं। जबरदस्ती घर में घूसे आरोपी महिला से अश्लील हरकतें (Madhya Pradesh Molestation Case) कर रहे थे। शोर मचाने पर आरोपी उसको धमकाते हुए भाग गए। आरोपियों को महिला ने पहचान लिया था। जिनके खिलाफ रात को थाने पहुंचकर मुकदमा (Bhopal Hindi Samachar) दर्ज कराय। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे पर आरोपी युवती के साथ अश्लील हरकतें करते हुए रख दिया प्रस्ताव

बैरसिया पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि 35 साल की महिला से छेड़छाड़ (MP Molestation Case) का मामला सामने आया हैं। महिला ने बताया कि वह पति और बच्चों के साथ बैरसिया में रहती हैं। महिला का पति मजदूरी का काम करता हैं। घटना वाली रात पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया था। घर में तीनों बच्चों को खाना खिलाकर रही थी। खाना खाकर उसके दोनों बच्चे सो गए थे। लेकिन, उसकी लड़की जाग रही थी। वह किचन में काम कर रही थी। अचानक आरोपी लक्ष्मण कुशवाह (Laxman Kushwaha) और रवि (Ravi) घर में घुस आए। आते ही वह महिला से बोले की उसका पति कहां है। महिला ने उन्हें जवाब दिया की वह काम पर गया है।

यह भी पढ़ें: पलंग पर सो रही युवती से अश्लील हरकत

यह भी पढ़ें:   वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश बनाए गए माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति

यह सुनते ही दोनों उसकी तरफ बड़े और उसका हाथ पकड़ते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। महिला ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर उसकी बच्ची आ गई। जिसको देखकर आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। उसके बाद महिला ने उसके मुंह बोले भाई को बुलाकर घटना की जानकारी दी थी। भाई ने फोन करके पति को सारी आप—बीती बताई थी। जिसके बाद महिला ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बैरसिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी लक्ष्मण को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे आरोपी रवि की पुलिस तलाश कर रही हैं।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!