Bhopal Molestation: वेलेंटाइन डे पर सिरफिरे ने स्कूल संचालिका के सामने रख दिया यह प्रस्ताव

Share

भोपाल में छेड़छाड़ के तीन मुकदमे दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी शेष

Bhopal Molestation
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News) वेलेंटाइन डे का क्रेज युवाओं पर ज्यादा है। लेकिन, एक सिरफिरा यह जानते हुए कि महिला शादीशुदा है उसके घर पहुंच गया। उसने पहले प्रस्ताव रखा फिर संबंध (Bhopal Hindi Crime) बनाने का कहते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। मामला (Bhopal Molestation) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र का है। इधर, जहांगीराबाद और निशातपुरा थाने में भी नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ (Madhya Pradesh Molestation) के मुकदमे दर्ज हुए है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैै।

ना​बालिग के घर में घुसा आरोपी की छेड़छाड

बैरसिया पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com को बताया कि पीड़ित महिला की उम्र 35 साल है। महिला बैरसिया इलाके में एक कॉलोनी में रहती है। उसमें उसका स्कूल भी है। स्कूल संचालिका ने आरोपी प्रेम दांगी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। वह शराब पीने का आदी है। वह उसे हमेशा गलत नीयत से उसको देखता था। उसने कई बार स्कूल संचालिका को अभद्र इशारे भी किए थे। महिला ने बदनामी के डर से पति को कुछ नहीं बताया था। घटना वाले दिन करीब 11:30 बजे महिला उसकी 2 वर्षीय बच्ची के साथ घर में अकेली थी। उसी दौरान आरोपी प्रेम उसके घर मेें घुस आया था। प्रेम ने आते ही कमरे का दरवाजा बंद करके उसके साथ अश्लील हरकत शुरु कर दी। महिला ने विरोध किया तो प्रेम ने उसे बोला की वह उससे प्यार करता है। जिसके बाद वह उसकी तरफ बड़ा और संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। प्रेम ने महिला को मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला की अवाज सुनकर स्कूल में काम करने वाली बाई वहां पहुंच गई। उसके आते ही आरोपी महिला और बाई को धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन वाहन ले गए चोर

महिला डीएसपी से प्यार का इजहार पड़ा प्रेमी को मेहंगा

इधर, जहांगीराबाद पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह एफआईआर बैरसिया थाने में दर्ज शून्य एफआईआर के बाद दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि वह बैरसिया में नाना के साथ रहती है। उसके पिता ने दूसरी शादी की है। जिसके बाद वह कोहेफिजा में रहते है। वह कक्षा 9वीं पड़ी है। घटना वाले दिन उसके दोनों चाचा घर आए थे। आते ही उन्होंने बोला की उसके पिता ने मिलने के लिए बुलाया है। इसलिए वह उसे लेने आए है। उनकी बात मानकर वह दोनों के साथ चली गई थी। दोनों उसके साथ गलत हरकतें करने लगे थे। पुलिस ने दोनों चाचा को आरोपी इस मामले में बनाया है।

दो तीन दिनों से पीछा करने वाला आरोपी पुलिस ने दबोचा

उधर, निशातपुरा पुलिस ने बताया कि 17 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने बताया कि निशातपुरा इलाके में रहती है। वह 11वी कक्षा में पढ़ती है। घटना वाले दिन उसकी मां ने बोली की पास की दुकान से जाकर दूध लेकर आ जाओ। वह दुकान जा रही थी तभी शनि उर्फ सोनू यादव जो आॅटों चलाने का काम करता है। उसके पास आया और अश्लील हरकते करने लगा। इसका विरोध किया तो सोनू ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह सुनकर लड़की चिल्लाई जिसकी आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची गई। सोनू ने लड़की और उसकी मां को धमकी दी की अगर यह बात पुलिस तक पहुंची तो वह दोनों को खत्म कर देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Dhar Road Mishap: खराब सड़क की वजह से हुआ हादसा, दो की मौत

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!