Bhopal News: गुनगा, ईटखेड़ी के बाद गौतम नगर में शिव मंदिर को बनाया निशाना

भोपाल। शिव मंदिर के दान पेटी का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। अब तक भोपाल में दो सप्ताह के भीतर में हुई यह तीसरी वारदात है। इससे पूर्व गुनगा और ईटखेड़ी के मंदिरों को निशाना बनाया गया था। पुलिस को अभी तक किसी भी वारदात में सुराग नहीं मिला है।
एक साल से नहीं खुली थी दान पेटी
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राजेश कुमार पिता स्वर्गीय सुखराम उम्र 69 साल पूर्वी निशातपुरा (Nishatpura) में रहते हैं। वे बिजली कंपनी से रिटायर्ड हैं। राजेश कुमार (Rajesh Kumar) शिवालय मंदिर के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में दान पेटी (Donation Box ) थी। जिसका ताला एक साल से नहीं खोला गया था। इसके अलावा मंदिर में ताला भी नहीं लगाया जाता है। जिसका फायदा उठाकर चोर मंदिर के प्रवेश करने के बाद दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी ले गया। वारदात 05—06 जुलाई की दरमियानी रात सवा चार बजे से लेकर साढ़े चार बजे के बीच अंजाम दी गई है। वारदात करने वाला संदेही सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। चोरी करने वाले दो संदेही कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। गौतम नगर थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 386/26 दर्ज कर लिया है। लेकिन, दान पेटी से गई नकदी का खुलासा नहीं किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।