Bhopal Double Murder: इटारसी के प्रॉपर्टी डीलर से पुलिस ने की पूछताछ,गोली लगने से मृत महिला के खाते से हर महीने जाती थी किस्त

भोपाल। गोली मारकर हुए वृद्ध महिला-पुरुष की मर्डर मामले में ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ वाली कहावत सटीक बैठती है। हत्याकांड को नौ दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद भोपाल (Bhopal Double Murder) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस इलाके की सिर्फ गलियों में घुमकर जिन जगहों पर सीसीटीवी लगे हैं उनके रिकॉर्ड को ही देख सकी है। अभी तक उसके पास किसी तरह का सुराग नहीं मिला है।
प्रॉपर्टी डीलर को भी दी क्लीन चिट
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्याकांड को लेकर इटारसी (Itarsi) के एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) से भी पूछताछ की गई थी। दरअसल, उसने मरने वाले वृद्धों की इटारसी में स्थित पुश्तैनी संपति को बिकवाने में मिडिएटर की भूमिका निभाई थी। ऐसा करते वक्त कोई विवाद की बात पुलिस को पता चली थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रॉपर्टी डीलर को क्लीन चिट दे दिया है। इधर, पुलिस को एक महिला के खाते में नियमित प्रतिमाह भेजे जा रहे पैसों को लेकर पूछताछ की है। महिला ने बताया कि कुछ महीने पूर्व शकुंतला बारीक फिलोमन (Shakuntala Barik Philoman) ने पैसा उधार लिया था। जिसकी वह रकम हर महीने किस्त में दे रही थीं। इससे पहले पुलिस को घटना स्थल से एक चर्च की संपत्ति से संबंधित मामले के दस्तावेज भी मिले थे। उसी चर्च में वृद्ध महिला काफी सक्रिय थी और दान भी देती थीं।
क्या है पूरा मामला
भारतीय रेल से रिटायर्ड हेमंत फिलमोन (Hemant Philoman) मूलत: इटारसी के रहने वाले थे। वहीं भेल के कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से रिटायर्ड शकुंतला बारीक मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाला बेहद करीबी है। उसने हेमंत फिलमोन और शकुंतला बारीक को दो-दो गोली मारी थी। जिसकी भनक उसी जगह किराए से रहने वाले पांच छात्रों और अन्य लोगों को नहीं लगी। दोनों की लाश 26 जून की रात दस बजे ऐशबाग (Aishbag) थाना स्थित अंबेडकर कॉलोनी (Ambedkar Colony) के मकान में मिली थी। यह जानकारी पुलिस के पास मकान से दुर्गंध आने पर पहुंची थी। पुलिस ने परिवार से जुड़े तीन रिश्तेदारों से भी कई तरह की पूछताछ बंद कमरों में कर ली है। इसके बावजूद अभी तक पुलिस के पास हत्याकांड को अंजाम देने वाले संदेहियों का सुराग नहीं मिल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।